---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: आम्रपाली की खूबसूरती देख लट्टू हुए निरहुआ, रोमांस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Bhojpuri Hot Video: निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना 'लाज के गहनवा' सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आम्रपाली की अदाएं देखने लायक है और निरहुआ भी उसे देखकर मदहोश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 29, 2023 3:39 अपराह्न

Bhojpuri Hot Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है। दोनों स्टार्स पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं और कहा जाता है कि वे एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं और आम्रपाली के साथ निरहुआ की जुगलबंदी देख लोग भी दीवाने हो जाते हैं। इस बीच उनका एक गाना ‘लाज के गहनवा’ काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद आप भी कायल हो जाएंगे। वीडियो में आम्रपाली की अदाएं और खूबसूरती भी देखने लायक है।

बला की खूबसूरत दिख रही आम्रपाली

‘लाज के गहनवा’ गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक दूसरे के साथ जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आते हैं। जहां देसी लुक में मॉडर्न ज्वैलरी पहनकर आम्रपाली बला की खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं उनकी खूबसूरती पर निरहुआ भी लट्टू हो गए और वह अपना होश गंवा बैठे हैं
दोनों के बीच की केमिस्ट्री और जुगलबंदी देख इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘लाज के गहनवा’ गाने का वीडियो खूब चर्चा में है और कहने में दो राय नहीं है कि आम्रपाली दुबे की खूबसूरती वाकई हर बार से हटके है।

अब तक गाने को मिले इतने व्यूज

इस गाने को वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ‘लाज के गहनवा’ गाना फिल्म निरहुआ द लीडर से है और इसे नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स प्यारेलाल यादव कवि जी ने दी है तो म्यूजिक रजनीश मिश्रा का है। गाने को खास बनाने में निरहुआ संग आम्रपाली ने कोई कसर नहीं रहने दी है और यही वजह है कि इस गाने को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। हालांकि यह गाना 10 जून 2023 को रिलीज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026