---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: खेसारी से बोलीं यामिनी सिंह ‘दढ़िया बढ़िया लागेला’, सुनकर इस कदर बेकाबू हुए ट्रेंडिंग स्टार

Bhojpuri Hot Video खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का गाना 'दढ़िया बढ़िया लागेला' सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि इस गाने में दोनों का दिलकश अंदाज और रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने लायक है। ये एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 29, 2023 2:20 अपराह्न

Bhojpuri Hot Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: खेसारी लाल यादव की एक खासियत है कि वह अपने किसी भी अंदाज से लोगों को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में फैंस के चहेते बने खेसारी यूं ही नहीं ट्रेडिंग स्टार कहलाते हैं क्योंकि उनके हर गाने पर लाखों व्यूज मिलते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर यामिनी सिंह के साथ उनका गाना ‘दढ़िया बढ़िया लागेला’ काफी चर्चा में है और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के एक्सप्रेशन को देख फैंस भी झूमने के लिए मजबूर हो गए और कहने में दो राय नहीं है कि उनका अंदाज वाकई हर बार से काफी हटके है।

रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस हुए फिदा

दरअसल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं यामिनी अपने प्यार का इजहार यह कहकर करती है कि खेसारी का दाढ़ी उन पर खूब जच रहा है। वहीं शरमाते हुए खेसारी लाल यादव कुछ इस कदर जवाब देते हैं कि इसे देखने के बाद आप भी मदहोश हो जाएंगे। खेसारी और यामिनी के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक है और दोनों एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

गाने को मिले अब तक इतने व्यूज

जहां तक इस गाने की बात करें तो इसे खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल से 9 दिसंबर 2022 को जारी किया गया है। आप शायद यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस गाने को अब तक 118 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि खेसारी के इस गाने का खुमार फैंस पर किस कदर हावी है। खास बात यह है कि ट्रेडिंग स्टार ने इस गाने को खुद अपनी आवाज दी है। वहीं लिरिक्स अखिलेश कश्यप और मुकेश यादव के हैं तो म्यूजिक एबी गुप्ता का है। इस गाने में यामिनी के साथ धमाल मचा रहे खेसारी लाल यादव अपनी अदाओं से लोगों को मदहोश कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026