---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: यामिनी सिंह संग इस गाने में धमाल मचाते दिखे प्रदीप पांडे चिंटू, अलग अंदाज से लूटा दर्शकों का दिल

Bhojpuri Hot Video: प्रदीप पांडेय चिंटू का गाना 'पांडे जी से गाड़ी लड़ जाएगा' सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्टर अपने अंदाज से लोगों के दिलों में कब्जा जमाने में कामयाब हुए हैं और यामिनी सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को रिझा रही है। यह वीडियो वाकई काफी खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2023 12:46 अपराह्न

Bhojpuri Hot Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रदीप पांडेय चिंटू एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यह बात सच है कि उनकी फिल्मों और गानों को लोग खूब पसंद भी करते हैं और हर बार वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं। इस बीच उनका एक गाना ‘पांडे जी से गाड़ी लड़ जाएगा’ सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर ताबड़तोड़ लाइक्स कर रहे हैं। दरअसल उनका यह गाना आज यानी 1 दिसंबर को रिलीज हुआ है। हमेशा की तरह प्रदीप पांडेय इस गाने में अपने धांसू अंदाज से लोगों को कायल बनाते हुए नजर आए हैं।

यामिनी की अदाओं का नहीं है जवाब

जहां तक ‘पांडे जी से गाड़ी लड़ जाएगा’ गाने की बात करें तो इसमें प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ यामिनी सिंह नजर आ रही है। यामिनी की अदाओं का वाकई कोई जवाब नहीं है और यही वजह है कि प्रदीप उन्हें देखकर अपना दिल हार रहे हैं। स्कर्ट और चोली में यामिनी अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स और अदाओं से ना सिर्फ प्रदीप बल्कि फैंस को भी रिझाती हुई नजर आ रही है और उनके कमर तोड़ डांस पर लोगों की निगाहें अटक गई है।

गाने में अलग अंदाज में दिखे प्रदीप

जहां तक ‘पांडे जी से गाड़ी लड़ जाएगा’ गाना ‘विवाह 3’ फिल्म से है जिसमें आम्रपाली दुबे भी मुख्य किरदार में है। वहीं इस गाने को प्रदीप पांडेय चिंटू ने प्रियंका सिंह के साथ अपनी आवाज दी है तो म्यूजिक रजनीश मिश्रा का है। वहीं इस गाने के लिरिक्स रजनीश मिश्रा ने ही लिखे हैं। गाना को एंटरटेन रंगीला यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इस पर अब तक 11000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। प्रदीप की पापुलैरिटी को देख इतना तो तय है कि गाने को खूब प्यार मिलेगा। फिलहाल यह जोड़ी खूब सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026