---Advertisement---

Bhojpuri New Holi Song: होली से पहले Khesari Lal और Pawan Singh में मची होड़! दोनों के गाने रिलीज

Bhojpuri New Holi Song: 25 मार्च को देशभर में होली का महापर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर अभी से ही लोगों ने तैयारी करना शुरु कर दी है। इतनी ही नहीं भोजपुरी सिनेमा में अभी से ही एक से बढ़कर एक होली के गाने आ रहे हैं। जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। भोजपुरी ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 9, 2024 12:29 अपराह्न | Updated: मार्च 9, 2024 2:23 अपराह्न

Bhojpuri New Holi Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri New Holi Song: 25 मार्च को देशभर में होली का महापर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर अभी से ही लोगों ने तैयारी करना शुरु कर दी है। इतनी ही नहीं भोजपुरी सिनेमा में अभी से ही एक से बढ़कर एक होली के गाने आ रहे हैं। जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। भोजपुरी सुपर स्टार khesari lal और Pawan Singh दो ऐसे नाम हैं। जिनके गानों और फिल्मों को देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में पसंद किया जाता है।

यही वजह है कि, पवन सिंह को पावर स्टार कहा जाता है। वहीं, खेसारी लाल यादव को ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। इन दोनों एक्टर और सिंगर के गाने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी छाए रहते हैं।ये दोनों सितारे भी अपने चाहने वालों को बिल्कुल भी निराश नहीं करते हैं।

khesari lal और Pawan Singh के नए होली गाने रिलीज

एक बार फिर से पवन सिंह और खेसारी लाल के दो अलग-अलग होली गाने आए हैं। इन दोनों ही होली के गानों ने लोगों को अभी से ही रंगों में सराबोर कर दिया है।इन वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि, पवन और खेसारी के बीच किसी बात की होड़ मची हो।

Khesari Lal Yadav का नया गाना Patro Sawarko हुआ रिलीज

गाने की वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

ट्रेंडिंग स्टार का ये पतरो सवरको Patro Sawarko/ रंग दे बसंती Rang De Basanti गाना आज ही SRK MUSIC नाम के Youttube चैनल पर अपलोड किया गया है। जिस पर अब तक 1 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 28 हजार लाइक्स के साथ कई सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। ये गाना एक होली का सॉन्ग है। जिसका वीडियो तो जारी नहीं हुआ है।

लेकिन ऑडियो आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव होली खेलते हुए देखा जा सकते हैं। गाने में होली की फोटो लगाए गए हैं। आने वाले समय में इसका वीडियो भी यूजर्स को देखने को मिल सकता है।

Pawan Singh का काम होलिया में कईसे..? Bhojpuri Holi Song रिलीज

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह Pawan Singh का भी होली का गाना ‘काम होलिया में कईसे’ गाना आज रिलीज कर दिया गया है। लेकिन इस होली के गाने में पवन सिंह ने सिर्फ आवाज दी है। गाने की वीडियो में एक्टर और एक्ट्रेस कोई अन्य ही हैं। इस गाने की वीडियो को Yashi Films नाम के Youtube चैनल से अपलोड किया गया है।

इस वीडियो पर अब तक 43 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के लाइक्स और कमेंट देखने को मिल रहे हैं। पवन सिंह एक एक्टर और सिंगर दोनों ही हैं। उनके हर गाने और फिल्म को फैंस काफी पसंद करते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। आज पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के ही होली गानों को रिलीज किया गया है। इन दोनों ही गानों ने फैंस का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि, ये इतनी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026