---Advertisement---

Bhojpuri Song: Pawan Singh ने कान पकड़कर बीवी से मांगी माफी, ‘हरियर चूड़िया खातिर’ कांवड़ गीत में भगवान शिव की भक्ति में लीन हुआ Power Star

Bhojpuri Song: सावन 11 जुलाई से शुरु होने वाले हैं। इस बीच Pawan Singh शिव भक्तों के लिए 'हरियर चूड़िया खातिर' कांवड़ गीत लेकर आए हैं। इसमें वो भगवान की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। इसके साथ ही बीवी से भी माफी मांग रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 9, 2025 12:56 अपराह्न

Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song: 11 जुलाई से सावन शुरु होने वाले हैं। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इसलिए भक्त कांवड़ लेकर निकलते हैं। इन्हीं भक्तों के लिए पवन सिंह कांवड़ गीत लेकर आए हैं। इस भोजपुरी सॉन्ग के लिरिक्स ‘हरियर चूड़िया खातिर’ हैं। इसमें पावर स्टार जहां एक तरफ अपनी नाराज बीवी को मनाते हुए दिख रहे हैं तो, दूसरी तरफ भगवान शिव की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। Pawan Singh के इस New Bhojpuri Song ने रिलीज होते ही व्यूज से रिकॉर्ड बना लिया है।

Pawan Singh का ‘हरियर चूड़िया खातिर’ Bhojpuri Song आते ही छा गया

‘हरियर चूड़िया खातिर’ भोजपुरी सॉन्ग को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर 9 जुलाई यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

Watch Video

Video Credit: T-Series Hamaar Bhojpuri

इस वीडियो पर 16 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में एक्टर पवन सिंह कांवड़ यात्रा पर जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी ऑन स्क्रीन बीवी नाराज हो गई है। इसलिए वो कान पकड़कर माफी मांगते हुए दिख रहे हैं। गाने में Power Star Pawan Singh के साथ Namrata Singh हैं। पवन सिंह के साथ ‘हरियर चूड़िया खातिर’ भोजपुरी सॉन्ग को शिल्पी राज ने गाया है। इस कांवड़ गीत को सुनकर शिव भक्त झूम उठे हैं।

‘हरियर चूड़िया खातिर’ कांवड़ गीत को सुनकर झूम उठे फैंस

Hariyar Choodiya Khatir एक Bhojpuri Kanwar Bhajan है। इस भोजपुरी सॉन्ग में पवन सिंह और एक्ट्रेस नम्रता सिंह की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। इस वीडियो को 79 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही हजारों लोगों के कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘सावन आने में 5 दिन बाकी था परंतु आज पॉवर स्टार पवन सिंह के बोल बम गाना है ओर लग रहा है कि आज से ही सावन शुरू हो गया है।’ दूसरा लिखता है, ‘गजब पवन भईया क्या लाजवाब गाना बनाया है आपकी आवाज में इतना रस भरा है कि सुन के मजा आ गया।’ तीसरा लिखता है, ‘ये गाना पक्का वायरल होगा।’ इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026