---Advertisement---

Bhola Box office collection: रिलीज के दूसरे ही दिन फ्लॉप हुई “भोला”, लागत निकालना भी हो रहा मुश्किल

ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ी तो थी लेकिन अगले दिन ही इसकी रफ्तार धीमी होती हुई नजर आ रही है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 1, 2023 10:02 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhola Box office collection: रामनवमी के पावन अवसर पर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म “भोला” सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आई। बता दें कि, यह फिल्म साउथ सिनेमा के सुपरहिट फिल्म “कैथी” का हिंदी रिमेक है।

रिलीज के दूसरे ही दिन फ्लॉप हुई “भोला”

इस फिल्म के कलेक्शन से ऐसा लग रहा है कि, दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ी तो थी लेकिन अगले दिन ही इसकी रफ्तार धीमी होती हुई नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.30 करोड़ रूपए की ओपनिंग की। वही दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ओपनिंग डे के दूसरे दिन “भोला” की कमाई घटकर 7 करोड़ रुपए पर आ गई। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 18.20 करोड़ रुपए हो गया है।

लागत निकालना भी हो रहा मुश्किल

अपने दूसरे दिन के कलेक्शन से इस फिल्म में सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि, यह फिल्म 125 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। परंतु फिल्म के 2 दिन के आंकड़े काफी निराशाजनक है। यदि फिल्म इसी स्पीड से कमाई करती रही तो उसे अपनी लागत निकालना भी बहुत मुश्किल हो जाएगा लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, वीकेंड यानी शुक्रवार और शनिवार को इस फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।

Also Read: बिहार-बंगाल के बाद Jharkhand तक पहुंची हिंसा की आग, जुलूस पर हुई जमकर पत्थरबाजी

फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा। 2 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपए से भी कम की कमाई की है। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो, इस फिल्म के बाद अजय देवगन “मैदान” फिल्म में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी “भोला” के साथ रिलीज हुआ था।

Also Read: Bajaj, TVS, और Ola के छक्के छुड़ाने आ रहा Suzuki Burgman Electric Scooter! Maruti का पहला स्कूटर क्या सब पर पड़ेगा भारी?

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

R Madhavan

जून 1, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026