---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 का कर रहे हैं इंतजार तो जानिए क्या है कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी की तैयारी? शूटिंग को लेकर आई ये बड़ी खबर

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर काफी चर्चा में और ऐसे में वे फिर शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2024 4:58 अपराह्न

Bhool Bhulaiyaa 3
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लेकिन इस सब के बीच फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कार्तिक और तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3 की जिसके लिए लोग बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और अब लेटेस्ट अपडेट को सुनने के बाद शायद आप खुशी से उछल पड़े। क्योंकि यह फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और क्या है लेटेस्ट अपडेट।

एक बार फिर फिल्म पर कार्तिक का फोकस

लेटेस्ट रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि चंदू चैंपियन स्टार बहुत जल्द शूटिंग के सिलसिले में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होने वाले हैं। एक बार फिर से वे इस फिल्म पर फोकस करेंगे दरअसल अपनी फिल्म चंदू चैंपियन की प्रमोशन में वह जुटे हुए थे। ऐसे में अब वह भूल भुलैया 3 पर फोकस करना चाहते हैं जिसमें वह तृप्ति डिमरी के साथ नजर आने वाले हैं।

आखिर कब जाएंगे तृप्ति और कार्तिक

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक जून के अंत तक कार्तिक आर्यन तृप्ति डिमरी के साथ मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे क्योंकि यहां की शूटिंग काफी जरूरी है। वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग कोलकाता में खत्म हो चुकी है और अब मध्य प्रदेश में अगली शूटिंग होगी। जहां वे ओरछा जाएंगे जो राजा महल, जहांगीर महल और चतुर्भुज मंदिर के लिए काफी चर्चित है। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि आखिर फिल्म की कहां की शूटिंग की जाती है।

इस फिल्म पर भी है लोगों की नजर

‘भूल भुलैया 3’ भूल भुलैया की तीसरी सीक्वल है। दरअसल 2007 में यह फिल्म आई। इसके बाद फैंस ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन के अलावा अमीषा पटेल परेश रावल और राजपाल यादव नजर आए थे। इसके बाद साल 2022 में इस फिल्म का सीक्वल आया जिसमें कार्तिक आर्यन को लोगों ने खूब पसंद किया। अब ऐसे में एक बार फिर लोगों की नजरे कार्तिक तृप्ति और विद्या बालन की फिल्म पर है जो अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026