---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: एडवांस बुकिंग में कौन बना ‘किंग’ और किसे मिली शिकस्त, लेटेस्ट अपडेट जान रह जाएंगे दंग!

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: दोनों मोस्ट वेटिंग फिल्मों में से किसका चलेगा दर्शकों पर ज्यादा जादू और कौन साबित होगा किंग। इसे देखने के लिए करना पड़ेगा रिलीज का इंतजार लेकिन यह तय है कि फैंस दोनों को करने वाले हैं काफी पसंद, ऐसे में आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग में किसका चला है जलवा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2024 2:35 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 31, 2024 3:30 अपराह्न

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: दिवाली के एक दिन बाद ही 1 नवंबर को दो मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa 3) और सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि दोनों ही फिल्म सीक्वल है जिसके लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन किस फिल्म को लोगों से मिल रहा है ज्यादा प्यार। एडवांस बुकिंग के मामले में कौन है किस पर भारी। ओपनिंग कलेक्शन को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट। आइए जानते हैं पूरी खबर। अगर आप भी कर रहे हैं टिकट बुकिंग की प्लानिंग तो जानिए किस फिल्म का जादू ज्यादा चल रहा है।

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again में एडवांस बुकिंग में कौन है आगे

Credit- sacnilk x

अजय देवगन की कॉप एक्शन ड्रामा इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज की जा रही है। वही एडवांस बुकिंग की बात करें तो Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंघम अगेन को 2 लाख 49 से ज्यादा टिकट की बिक्री हुई है और इसके साथ ही करीब 8 करोड़ करोड रुपए की कमाई कर ली है। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म की बात करें तो 2,51,000 से ज्यादा टिकट की बिक्री हो चुकी है और इसके साथ ही 9.24 करोड रुपए की कमाई कर ली है।

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: ओपनिंग डे की कमाई

जहां तक दोनों फिल्मों की कमाई की बात करें तो एडवांस बुकिंग के लिए कहा जा रहा है कि सिंघम अगेन 42 से 45 करोड़ की कमाई कर सकती है तो भूल भुलैया 25 करोड़ के करीब ओपनिंग डे पर कमाई कर सकती है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है क्योंकि दोनों ही फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again में स्टार कास्ट को लेकर जबरदस्त क्रेज

जहां तक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो इस फिल्म में सितारों का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है। अजय देवगन स्टारर फिल्म में करीना कपूर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। दिलचस्प यह है कि विलेन के अंदाज में दिखेंगे अर्जुन कपूर और कैमियो रोल में दिखाई देने वाले हैं चुलबुल पांडे यानी सलमान खान। वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित का तड़का भूल भुलैया 3 में लगने वाला है जो अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026