---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10: संडे को चमकी अक्षय कुमार की किस्मत, ‘भूत बंगला’ की कमाई देख हैरान हुआ बॉलीवुड’

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10: रविवार का दिन अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' फिल्म के लिए बहुत अच्छा रहा है। लंबे समय बाद रिलीज के 10वें दिन किसी फिल्म ने इतनी अच्छी कमाई की है। प्रिय दर्शन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 27, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10: रविवार का दिन अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के लिए बेहद खास रहा है। क्योंकि लंबे समय के बाद कोई बॉलीवुड  मूवी रिलीज के 10वें दिन इतनी अच्छी कमाई कर पाई है। पिछले पांच महीने से आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज ने सिनेमा स्क्रीन पर कब्जा किया हुआ था। जिसके कारण कोई भी फिल्म नहीं चल पा रही थी। लेकिन अब अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ने इस सूखे को खत्म किया है। रविवार का दिन प्रिय दर्शन के लिए काफी अच्छा रहा है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?

‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 10वें दिन 12.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 9498 शोज से हुई है। इन 10 दिनों में चौथी बार ऐसा हो रहा जब प्रिय दर्शन की ये मूवी इतनी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म का बजट 120 करोड़ के आस-पास है। अक्षय कुमार की ये मूवी अभी तक 179.48 करोड़ रुपए टटोल कमा चुकी है। भारत में इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 134.98 करोड़ रुपए है। वहीं, ओवरसीज में ये कमाई 44.50 करोड़ को पार कर चुकी है। लंबे समय के बाद अक्षय कुमार की फिल्म खाड़ी के देशों में इतना ज्यादा देखी जा रही है।  आने वाले दिनों में ये मूवी 200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर सकती है। कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

 अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने रचा इतिहास

फिल्म मेकर प्रिय दर्शन जब-जब अक्षय कुमार, दिवंगत असरानी, राजपाल यादव और परेश रावल की जोड़ी को साथ लाए हैं, तब-तब उन्होंने ये साबित किया है कि, वो ही बॉलीवुड के इकलौते कॉमेडी मेकर हैं। खिलाड़ी कुमार के करियर की ये 20वीं ऐसी फिल्म है , जिसने 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से पार किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ये सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी है। आने वाले दिनों में ये और भी अच्छी कमाई कर सकती है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने अपना 120 करोड़ का बजट निकाल लिया है और अब ये प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है।   आने वाले दिनों में ये और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। आपको बता दें, साल 2026 में भारत में अभी तक सिर्फ तीन ही फिल्मों ने  स्क्रीन पर राज किया है। एक तरफ आदित्य धर की ‘धुरंधर 2′ है। दूसरी तरफ सनी देओल की’ बॉर्डर 2′ है। लेकिन अब  साल की तीसरी सबसे बड़ी  हिट अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ बन चुकी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026