---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19: गिरकर संभली अक्षय की फिल्म, जानें कैसे ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार पर लगाया ब्रेक?

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कमाई में अचानक से बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार को फिल्म ने अच्छी कमाई करके रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' को कड़ी टक्कर दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 6, 2026 11:20 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’  फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं। ये स्लो रफ्तार से रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है। लेकिन प्रिय दर्शन के निर्देशन में बनी इस मूवी को सबसे बड़ा झटका सोमवार को लगा था। जिसके बाद फैंस को लगने लगा था कि, अब ये शायद ही 250 करोड़ तक पहुंच सके। लेकिन मंगलवार  को इस हॉरर कमेडी ने  ये साबित कर दिया कि, अभीभूत जिंदा है। इस मूवी ने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘राजा शिवाज को तगड़ा झटका देते हुए चौंकाने वाला कलेक्शन किया है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19 कितना हुआ?

भूत बंगला मूवी ने  रिलीज के 19वें दिन 2.25 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 4397 शोज से हुआ है। प्रिय दर्शन की ये फिल्म भारत में 173.88 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। वहीं , विदेशों में इसका अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रिय दर्शन की भूत बंगला ने टोटल ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 57.15 करोड़ रुपए किया है। लंबे समय के बाद अक्षय कुमार की कोई फिल्म खाड़ी देशों में इतना ज्यादा देखी जा रही है। भूत बंगला का अभी तक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 231.03 करोड़ रुपए हो चुका है।  इस फिल्म का बजट 120 करोड़ के आस-पास है।  ये फिल्म अपनी लागत निकालकर अब प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

प्रिय दर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’  ने दी राजा शिवाजी को टक्कर

प्रिय दर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल की कॉमेडी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि, ये हॉरर कॉमेडी इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का मुकाबला 1 मई 2026 को रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ से है। रितेश देशमुख और सलमान खान की जोड़ी भी मंगलावर को भूत बंगला की कमाई नहीं हिला सकी। ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में 20.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, ‘भूत बंगला’ की कमाई में सोमवार के मुकाबला 20 फीसदी  की बढ़त दर्ज की गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026