---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर 2’ की लपटों के बीच भी अक्षय कुमार ने लहराया परचम, कमाई ने की हेटर्स की बोलती बंद

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 के सामने आखिर अक्षय कुमार ने किस तरह से कमाल दिखाया है और वह चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं शनिवार को फिल्म की कितनी रही है कमाई जो निश्चित तौर पर शॉकिंग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2026 1:31 अपराह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: प्रियदर्शन के साथ अपनी फिल्म से अक्षय कुमार अक्सर चर्चा में रहे हैं और दोनों की जोड़ी फैंस को हॉरर कॉमेडी से कैसे दिल जीत लेती है यह बताने की जरूरत नहीं है। इस सब के बीच भूत बंगला को फैंस से किस कदर प्यार मिल रहा है और शनिवार को इसकी कमाई कितनी रही है। खासकर उस समय जब सामने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की आग देखी जा रही है। आइए जानते हैं परेश रावल, राजपाल यादव और अक्षय कुमार की तिकड़ी जोड़ी आखिर शनिवार को किस कदर कमाल दिखा पाने में कामयाब रही है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2 से देखें अक्षय कुमार ने कैसे रणवीर सिंह के सामने किया बवाल

जहां तक बात करें भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की तो शनिवार को ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई देखने को मिली है। 12 करोड़ की शुक्रवार को ओपनिंग डे पर कमाई रही थी लेकिन दूसरे दिन का कलेक्शन निश्चित तौर पर अक्षय कुमार के फैंस को हैरान कर रहा है और हेटर्स की बोलती बंद कर रही है। दरअसल प्रियदर्शन की फिल्म ने 19 करोड़ रुपए छापे हैं। निश्चित तौर पर जहां एक तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की सफलता देखी जा रही है तो वहीं इस सबके बीच शनिवार की भूत बंगला की कमाई निश्चित तौर पर शॉकिंग है।

भूत बंगला किस तरह दे रही है धुरंधर 2 को टक्कर

जहां एक तरफ धुरंधर द रिवेंज का कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये पर आ चुकी है तो वहीं ऐसे समय में 19 करोड़ रुपए छापने वाली भूत बंगला की कमाई लोगों को सरप्राइज कर रही है। हालांकि प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी को लोग हमेशा ही पसंद किए हैं और ऐसे में 35 करोड़ भारत में कमाई महज 2 दिन में हो चुकी है। अब आगे यह किस तरह से लोगों को इंप्रेस कर पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। देश के अलग-अलग कोने में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

अक्षय कुमार की प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला में परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, तब्बू जैसे स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026