---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की कॉमेडी क्या आदित्यधर के एक्शन पर पड़ी भारी? जाने चौथे दिन का कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4: लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोई बॉलीवुड फिल चल रही है। पिछले 5 महीनों से आदित्यधर की धुरंधर और 'धुरंधर द रिवेंज' ने स्क्रीन पर कब्जा किया हुआ था। सोमवार को अक्षय कुमार की 'भूत बंगला 'ने ठीक-ठाक कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 21, 2026 11:01 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 21, 2026 3:07 अपराह्न

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---
Bhooth Bangla

 Box Office Collection Day 4:   पिछले 5 महीनों से सिनेमाघरों पर आदित्य धर की ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ का जादू चल रहा है। इन दोनों स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी ने 3000 हजार करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इस दौरान जो भी साउथ, हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई वो नहीं चल सकी। लेकिन 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की  कॉमेडी हॉरर मूवी ‘भूत बंगला’ जब रिलीज हुई। इसने आते ही कमाल कर दिया है। फिल्म ने 4 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई  कर ली है। सोमवार को भी प्रिय दर्शन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने अच्छी कमाई की है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों को देखकर साफ लग रहा है कि,  इस मूवी में दम है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4:  ‘धुरंधर 2’ को अक्षय कुमार ने दी टक्कर

भूत बंगला का बजट 120 करोड़ के आस-पास है। करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार ,  राजपाल यादव, परेश रावल और  असरानी की जोड़ी को निर्देशक प्रियदर्शन  लेकर आए हैं।  जैसी उम्मीद थी। फिल्म वैसे ही परफॉर्म भी कर रही बै। भूत नाथ ने रिलीज के चौथे दिन 6.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये कमाई 10984 शोज से हुई है। वहीं, मंडे को विदेशों में फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। टोटल ओवरसीज कलेक्शन 29 करोड़ रुपए है।अक्षय कुमार की भूत बंगला का अभी तक का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 106.34 करोड़ रुपए हो गया है।  120 करोड़ की लागत से बनी किसी भी मूवी के लिए ये राहत भरे आंकड़े हैं।वहीं, धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के 33वें दिन  सोमवार को 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। धुरंधर 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1758.96 करोड़ रुपए है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने  जारी किए हैं।

‘भूत बंगला’ की स्टोरी और स्टार’कास्ट

भूत बंगला एक फैमिली हॉरर कॉमेडी फिल्म है। मूवी की कहानी लंदन में रहने वाले अर्जुन आचार्य यानी अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। वो लंदन में रहता है।लेकिन उसे अचानक से पता चलता है कि, मंगलपुर गांव में उनका एक बंगला है । भारत आकर वो यहां पर अपनी बहन की शादी करता है। लेकिन उसे वधुसुर राक्षस उठाकर ले जाा है। इस दौरान   कॉमेडी के साथ भूत देखने को मिलते हैं। मूवी में लीड रोल में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव , वामिका गब्बी, और असरानी जैसे बड़े कलाकार हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

Jana Nayagan Advance Booking Day 1

जुलाई 22, 2026

John Abraham

जुलाई 22, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 5

जुलाई 22, 2026

Amitabh Bachchan

जुलाई 22, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026