---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8: राजकुमार राव की ‘स्त्री’ पर कितना भारी पड़ा अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’ ? जानें वीकेंड का हाल

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने राजकुमार राव की 'स्त्री' हॉरर कॉमेडी को पीछे छोड़ दिया है। इस साल की अभी तक की ये दूसरी सबसे बड़ी हिट बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 11:35 पूर्वाह्न

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8:  अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का भौकाल सिनेमा घरों में साफ देखने को मिल रहा है। आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ को पछाड़ते हुए ये स्लो रफ्तार से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। प्रिय दर्शन की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के आठ दिनों के अंदर ही  144 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। ये अपना बजट निकालकर अब प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। इसके साथ ही राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपर हिट हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ को भी पछाड़ चुकी है। वीकेंड पर फिल्म पर ऑडियंस का अच्छा रिस्पोंस देखने को मिल सकता है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?

अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बीते दिन शुक्रवार को 5.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।ये कमाई 8573 शोज से हुई है। ये भारत का कलेक्शन है वहीं, विदेशों में ये 2.5 करोड़ रुपए रहा है। भूत बंगला ने ओवरसीज में टोटल कमाई 3.50 करोड़ रुपए कर लिया है। इसके साथ ही प्रिय दर्शन की इस हॉरर कॉमेडी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 144.70 करोड़ रुपए हो गया है। इसका बजट 120 करोड़ के आस-पास था। रिलीज के 4 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे। आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ को ये पूरी टक्कर दे रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं। वीकेंड पर ये देढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने कैसे राजकुमार राव की ‘स्त्री’ को पछाड़ा?

आपको बता दें, बॉलीवुड की हिट हॉरर कॉमेडी फिल्म में साल 2018 में आयी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मूवी ‘स्त्री’ की गिनती भी होती है। इसका बजट 25 करोड़ के आस-पास था। इसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 182 करोड़ के आस-पास किया था। ये एक बड़ी हिट बनकर निकली थी। लेकिन अब अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अपनी कमाई और रिकॉर्ड से स्त्री को पछाड़ दिया है। भूत बंगला ने एक हफ्त में टोटल कमाई 144.70 करोड़ रुपए की है। वहीं, स्त्री ने एक हफ्ते में 64.77 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। आठवें दिन राजकुमार राव की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कमाई 4.39 करोड़ रुपए थी। वहीं, अक्षय कुमार की भूत बंगला ने आठवें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह खिलाड़ी कुमार बॉलीवुड के एक्टिंग मास्टर राज कुमार राव पर भारी पड़ रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raj Sharma Passes Away

अप्रैल 25, 2026

Shilpa Shetty

अप्रैल 25, 2026

Kiara Advani

अप्रैल 25, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 37

अप्रैल 25, 2026

Sanjay Dutt

अप्रैल 25, 2026

Arijit Singh

अप्रैल 25, 2026