---Advertisement---

Bhumi Pednekar: सिड-कियारा की वेडिंग रिसेप्शन में इस शख्स को लिप लॉक करती नजर आई थी एक्ट्रेस, जानिए कौन है मिस्ट्री मैन

Bhumi Pednekar: फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कपल ने 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला था। रिसेप्शन पार्टी में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhumi Pednekar: फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कपल ने 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला था। रिसेप्शन पार्टी में सेलेब्स अपने स्टाइलिश लुक से चर्चा बटोर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड की एक हसीना है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और वह है भूमि पेडनेकर। अब आप सोच रहे होंगे कि स्टार रिसेप्शन का भूमि से क्या लेना-देना तो हम आपको बता दें कि इस पार्टी में वह ड्रेस नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आई है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें भूमि इस रिसेप्शन में किसी शख्स को लिप लॉक करती नजर आई और अब उस शख्स के नाम का खुलासा हो गया है। आइये जानते हैं कौन है वह मिस्ट्री मैन।

इस शख्स के साथ लिप लॉक करती दिखी थी भूमि

वायरल हो रहे जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं उसमें आप साफ देख सकते हैं कि जब भूमि इस रिसेप्शन से बाहर जाने लगती है तो एक शख्स उन्हें सी ऑफ करने आता है। ऐसे में जब एक्ट्रेस गाड़ी में बैठती है तो वह शख्स उसे लिपलॉक करता है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और पूछने लगे हैं कि आखिर यह है कौन। फैंस की उत्सुकता को देखते हुए जब छानबीन की गई तो पता चला कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि यश कटारिया हैं।

ये भी पढ़ें: Sid Kiara Wedding: वैलेंटाइन डे के दिन सिड-कियारा पर चढ़ा प्यार का रंग, अनसीन फोटोज में येलो कलर में ट्विन करते दिखा कपल

आखिर कौन है मिस्ट्री मैन यश कटारिया

नीले कुर्ते में शख्स ने जब भूमि को लिप लॉक किया तो वह कैमरे में कैद हो गया। हालांकि बॉडीगार्ड ने पैपराजी के कैमरे पर हाथ भी रख दिया। यश कटारिया और भूमि की कई तस्वीरें पहले भी वायरल हो चुकी है जिसमें वे साथ में नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यश पेशे से बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स की माने तो यश भूमि का रुमर्ड बॉयफ्रेंड हैं हालांकि कपल की तरफ से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026