---Advertisement---

Bhumika Chawla: दीपिका नहीं सलमान की यह हीरोइन थी ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए पहली पसंद, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

Bhumika Chawla: हाल ही में भूमिका चावला ने कहा है कि 'बाजीराव मस्तानी' के लिए वह संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्क्रीन टेस्ट भी दे दिया था। इतना ही नहीं उस समय भूमिका के पास और भी कई फिल्मों में ऑफर थे हालांकि किसी ना किसी वजह से वह नहीं काम कर सकी थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2023 2:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhumika Chawla: सलमान खान के साथ ‘तेरे नाम’ फिल्म में नजर आने वाली भूमिका चावला एक टैलेंटेड एक्ट्रेस थी। यह बात भी सच है कि उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भूमिका के पास एक समय में कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स थे। हालांकि इन फिल्मों में वह किसी ना किसी वजह से कास्ट नहीं हुई थी। एक्ट्रेस ने सालों बाद इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर क्यों इन फिल्मों में वह काम नहीं कर सकी थी। जी हां, पर्दे पर सुपरहिट फिल्म में शुमार ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर एक्ट्रेस का खुलासा वाकई हैरान करने वाला है।

स्क्रीन टेस्ट दे चुकी थी भूमिका चावला

जिस फिल्म ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के करियर को एक जबरदस्त उछाल दिया उस लिस्ट में एक फिल्म है ‘बाजीराव मस्तानी।’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण से पहले भूमिका चावला को भंसाली कास्ट करने वाले थे। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते समय भूमिका ने कहा कि वह इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था लेकिन इस दौरान एक गलती हो गयी थी।

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

क्या इस घटना की वजह से छिनी भूमिका से फिल्म

भूमिका चावला ने कहा कि “यह कई साल पहले की बात है। मेरा स्क्रीन टेस्ट भी हुआ था और मैंने फोटोशूट भी करवाया था। मैंने दीयों को उसी स्टाइल में पकड़ा था जैसा मेरे से कहा गया था लेकिन उस समय मैं सिल्क साड़ी में थी और मेरी साड़ी पर तेल और घी गिरने से आग लग गयी थी।” इस स्क्रीन टेस्ट के बाद आगे कुछ हुआ नहीं।

ये फिल्में भी हुई थी भूमिका को ऑफर

हाल ही में किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली भूमिका चावला ने यह भी खुलासा किया कि पहले ‘जब वी मेट’ में गीत के किरदार के लिए उन्हें ऑफर किया गया था। इतना ही नहीं ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के लिए भी एक्ट्रेस को साइन किया गया था लेकिन किसी ना किसी वजह से वह ये फिल्में नहीं कर पाई थी। एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म में नजर आई थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026