---Advertisement---

टूट गई Bigg Boss 11 की यह मशहूर जोड़ी, इस वजह से अलग हुए बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा

Bigg Boss 11: बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बिग बॉस 11 में साथ में नजर आने वाले यह कपल अब अलग हो चुके हैं। जी हां किसी समय में एक दूसरे पर प्यार बरसाने और जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करने वाले इस कपल ने बीते दिन सोशल मीडिया के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 2:31 अपराह्न | Updated: जुलाई 23, 2023 3:09 अपराह्न

Bandgi Kalra and Puneesh Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 11: बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बिग बॉस 11 में साथ में नजर आने वाले यह कपल अब अलग हो चुके हैं। जी हां किसी समय में एक दूसरे पर प्यार बरसाने और जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करने वाले इस कपल ने बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए ब्रेकअप की खबर शेयर कर फैंस को चौंका दिया। पुनीश और बंदगी पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में उनका इस तरह से अलग होना वाकई काफी हैरान कर देने वाली बात है। यही सच्चाई है कि इंडस्ट्री में कब किसका ब्रेकअप और पैचअप हो जाए यह किसी को खबर भी नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं बंदगी ने किस तरह की ब्रेकअप की घोषणा।

5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे कपल

बंदगी और पुनीश बिग बॉस 11 में नजर आए थे। इस घर में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और वे बाहर आने के बाद एक दूसरे को डेट करने लगे। लगभग 5 साल से दोनों एक साथ हैं और अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते थे।बीती शाम फैंस को तगड़ा झटका लगा जब इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई। इस दौरान कपल ने फैंस और मीडिया से प्राइवेसी की मांग की है।

बंदगी ने कहीं ये बात

बंदगी कालरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “हैलो, मैंने और पुनीश ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। अब हमारे रास्ते अलग हो चुके हैं। साथ में बिताए लम्हों को हम हमेशा याद करेंगे। हम जिंदगी में जो कुछ भी करेंगे, हमेशा एक-दूसरे को प्यार और सपोर्ट करेंगे। हमारी प्राइवेसी को रिस्पेक्ट दें और अफवाह ना फैलाएं।”

चर्चा में रहे हैं बंदगी और पुनीश

बता दें कि पुनिश कई टीवी सीरियल्स और शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं बंदगी भी एक पॉपुलर मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। कपल शादी के बारे में कई बार बात करते हुए नजर आए थे लेकिन उन्होंने यही कहा था कि अभी हम एक दूसरे को समझ रहे हैं और जब शादी होनी होगी तो हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026