---Advertisement---

Bigg Boss 16 फेम एक्ट्रेस ने एकता कपूर के प्रोजेक्ट को मारी लात, बताई यह बड़ी वजह

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो अब खत्म हो गया है लेकिन इस शो के कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट को कई प्रोजेक्ट्स हाथ लग रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2023 2:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो अब खत्म हो गया है लेकिन इस शो के कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट को कई प्रोजेक्ट्स हाथ लग रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया को एकता कपूर ने एक बड़ा ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली हुई है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं इस ऑफर को ठुकराने की वजह भी सामने आ रही है। आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर।

इस शो को करने के लिए मना कर दी निमृत

मिली जानकारी के अनुसार निमृत को एकता कपूर ने रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए ऑफर किया लेकिन एक्ट्रेस ने इंकार कर दिया। निमृत ने इस शो को इंकार करने के पीछे की वजह भी बताई है। दरअसल उनका मानना है कि अभी तुरंत एक रियलिटी शो से निकलने के बाद एक और के लिए वह तैयार नहीं हैं और उन्हें कुछ समय की जरुरत है। यही वजह है कि उन्होंने एकता कपूर के अप्रोचल को साफ़ मना कर दिया।

ये भी पढ़ें: पार्टी में बेबी बंप को बार-बार छुने पर ट्रोल हुईं Gauhar Khan, यूजर्स बोले- ‘ये बात इतना एक्सपोज करने की भी नहीं है’

जल्द एकता की इस फिल्म में आएंगी नजर

इस बात में कोई शक नहीं है कि एकता टीवी क्वीन हैं और वह कई सितारों को फलक तक पहुंचा चुकी हैं। सितारे उनके साथ काम करने के लिए आतुर होते हैं लेकिन निमृत इस ऑफर को ना कर चुकी हैं। बता दें कि भले ही निमृत शो के लिए एकता को मना कर दि लेकिन वह बहुत जल्द एकता कपूर की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। दरअसल एकता बिग बॉस शो में डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी के साथ पहुंची थी जहां उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के लिए निमृत को कास्ट करने का ऐलान किया।

ये कंटेस्टेंट भी आ सकते हैं बिग बॉस 16 ओटीटी में नजर

रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस 16 ओटीटी के लिए एकता कई बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट को अप्रोच कर चुकी हैं। इस लिस्ट में सौंदर्या शर्मा से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम भी शामिल हैं। अब यह देखना वाकई दिलचस्प है कि शो में कौन-कौन नजर आएंगे।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026