---Advertisement---

Bigg Boss 17: समर्थ को देख इस कदर टूट गए अभिषेक, बॉयफ्रेंड और डेटिंग पर ईशा के खुलासे से चौंके लोग

Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की लाइफ में ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ अभिषेक टूटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ईशा अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ को छोड़ अभिषेक का साथ दे रही हैं। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस आखिर क्या है लव ट्रायंगल की सच्चाई। ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद ऐसा लगा था जैसे लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा लेकिन यहां ट्विस्ट तो कुछ और निकला। समर्थ को देख जहां एक तरफ अभिषेक कुमार टूट गए थे। वहीं उम्मीद की जा रही थी कि समर्थ की एंट्री के बाद ईशा अभिषेक से दूर होकर इश्क फरमाती हुई नजर आएंगी। हालांकि यहां माजरा तो कुछ और है। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में ईशा कुछ ऐसा कहती हुई नजर आती है जिसे देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।

अभिषेक को इस हाल में देख ईशा ने दिया साथ

सोशल मीडिया पर प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि अभिषेक टूटे हुए नजर आ रहे हैं। जुरेल की एंट्री के बाद अभिषेक फूट-फूट कर रो रहे हैं और बाकी कंटेस्टेंट से कह रहे हैं कि मैं क्या करूं। अभिषेक को इस कदर टूटे देख लोग हैरान रह गए लेकिन जो सबसे दंग करने वाली बात रही वह यह है कि ईशा अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ को छोड़ अभिषेक का साथ देता नजर आती है। वह कहती हैं कि “मैं तुम्हारे साथ हूं।”

क्या है समर्थ और ईशा के रिश्ते की सच्चाई

वहीं दूसरी तरफ जब समर्थ ईशा से बात करने की कोशिश करते हैं कि क्या हम डेट नहीं कर रहे थे तो इस पर एक्ट्रेस कहती है नहीं। वहीं समर्थ ईशा को झूठी लड़की करार देते हुए कहते हैं कि यह बहुत झूठ बोल रही है। वहीं बाद में विक्की जैन को समझाते हुए नजर आते हैं कि तू जितना झूठ बोलेगी उतनी फंसती जाओगी इसलिए सच बताओ। ऐसे में ईशा कंफ्यूज नजर आती है तो आखिर सच्चाई क्या है यह देखना दिलचस्प है।

अरबाज और सोहेल करेंगे धमाका

वहीं रविवार के एपिसोड में अरबाज खान और सोहेल खान नजर आने वाले हैं। दोनों घर वालों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान वह नील और ऐश्वर्या की खिंचाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल प्रोमो चर्चा में है और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026