---Advertisement---

Bigg Boss 17: करण जौहर के वार से आपा खो बैठे अभिषेक, आखिर क्यों मुन्नवर से अंकिता ने बढ़ाई दूरियां

Bigg Boss 17: करण जौहर अंकिता लोखंडे से सवाल करते हुए नजर आएंगे और उनकी मुनव्वर फारूकी के साथ दूरियों पर बात करते हुए दिखेंगे। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक कुमार को जमकर फटकार लगाई जाएगी जिसके बाद वह अपना आपा खोते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर प्रोमो काफी वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2023 2:27 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में नए हंगामा होते रहते हैं और ऐसे में शुक्रवार का वार करण जौहर करते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें कारण घरवालों को लताड़ लगाते हुए दिखाई देंगे। दरअसल एक प्रोमो में अभिषेक कुमार अपना आपा खो बैठे हैं और वह बिग बॉस से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं करण जौहर के साथ उनकी बहसबाजी भी होती हुई नजर आ रही है। एक और प्रोमो में अंकिता लोखंडे से भी करण सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और यह प्रोमो खूब चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या होने वाला है शुक्रवार के वार में खास।

आखिर क्यों अभिषेक हुए परेशान

प्रोमो में करण जौहर अभिषेक कुमार से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आप घर में कई बार हदें पार कर चुके हैं। ऐसे में अभिषेक कहते हैं क्या सर कुछ भी तो करण जौहर इस पर यह कहते हैं आप कौन होते हैं मुझे यह कहने वाले कि मुझे कब बोलना चाहिए और कब नहीं। वहीं दूसरी तरफ यह दिखाया गया है कि करण की बात को सुनकर अभिषेक अपना आपा खो बैठते हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक को रोते हुए दिखाया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि यह प्रोमो ट्विस्ट से भरपूर है।

आखिर क्यों आई मुन्नवर और अंकिता के बीच दूरियां

वहीं एक और प्रोमो में करण जौहर अंकिता लोखंडे से सवाल करते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि क्या आपकी मुन्नवर फारुकी के साथ दूरियों की वजह यह है क्योंकि वह मन्नारा के करीब आ रहे हैं। इस पर अंकिता यह कहती नजर आती है कि मैं काफी इमोशनल हूं। वहीं बीच में रोकते हुए करण यह कहते हैं कि यह सब मैं कई बार सुन चुका हूं। उसके बाद अंकिता इस बात को मानती है कि वह मुन्नवर के लिए पजेसिव थी और ऐसे में करण का कहना है कि तो आपको यह बात डंके की चोट पर करनी चाहिए। वहीं अंकिता के इस बात को सुनकर घर वाले चौंक जाते हैं। फिलहाल फैंस इस शो के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026