---Advertisement---

Bigg Boss 17: मीडिया से नाराज एक्स जर्नलिस्ट जिग्ना वोरा ने किया बड़ा खुलासा, सुन फूट-फूट कर रोने लगे ये कन्टेस्टेंट

Bigg Boss 17: इस बार बिग बॉस वाकई काफी अलग है। जहां हर सीजन में मीडिया बिग बॉस के घर में अंतिम हफ्ते में आती थी और कंटेस्टेंट को तीखे सवालों का सामना करना पड़ता था। बिग बॉस 17 में महज पांचवें एपिसोड में ही मीडिया घर में आई और इस दौरान उनके निशाने पर ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 19, 2023 5:24 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: इस बार बिग बॉस वाकई काफी अलग है। जहां हर सीजन में मीडिया बिग बॉस के घर में अंतिम हफ्ते में आती थी और कंटेस्टेंट को तीखे सवालों का सामना करना पड़ता था। बिग बॉस 17 में महज पांचवें एपिसोड में ही मीडिया घर में आई और इस दौरान उनके निशाने पर होगी एक क्राईम जर्नलिस्ट जिग्ना वोरा। जी हां, सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि जिग्ना को मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ेगा। उनकी बातें सुनकर घर में कई कंटेस्टेंट इमोशनल नजर आएंगे।

नहीं भूल सकती जिग्ना ये बातें

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि मीडिया जिग्ना से यह कहती है कि आप अपने हाई प्रोफाइल कॉन्टेक्ट्स को काफी शो ऑफ करने की कोशिश करते हैं और यही चीज आपको ले डूबी है। इसके जवाब में जितना पलटवार करते हुए कहती है, “मीडिया में सबके होते हैं आपके नहीं है क्या।” वहीं अगला सवाल यह किया जाता है कि कौन सी ऐसी दो बात है जो इतने साल निकल गए फिर भी आप उसे भूल नहीं पा रही हैं। इस पर जिग्ना कहती है कि “जब मेरा लड़का मुझे जेल में मिलने आया था तो उसने मुझे बोला ममा तुम कभी यह सब कर ही नहीं सकती है और उस दिन मैं समझ गई थी कि मुझे दुनिया को या प्रेस को कोई कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। मुझे जस्टिफाई करना ही नहीं है।

जिग्ना ने किया लोगों को इमोशनल

वहीं जितना वोरा से जब यह पूछा गया कि क्या आप मीडिया से नाराज हैं। इस पर उन्होंने कहा, “हां, मीडिया की मैं अपनी थी और उन्होंने मेरे कैरेक्टर पर उछाला कि मैं किसी आईपीएस ऑफिसर से क्लोज हूं। दुख इस बात का है कि महिला एडिटर और महिला रिपोर्टर ने भी यही बात कही कि जितना सोकर स्टोरी लेती है। जो उस लेवल पर पहुंचता है वह सोकर पहुंचता है क्या ऐसे में तो शायद एडिटर जो बन जाए वह ऐसे ही बने होंगे। वहीं जिग्ना की ये बातें सुनकर मुनव्वर फारूकी और अंकिता लोखंडे काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और वे रोने लगते हैं।

किस कंटेस्टेंट का सफर हो जाएगा खत्म

गौरतलब है कि घर में पहला नॉमिनेशन का टास्क हुआ और इसमें ज्यादातर घर वालों ने मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नाविद सोले का नाम लिया है। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस मन्नारा चोपड़ा को कई दफा अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बता चुके हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर पहले हफ्ते में ही कौन से कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाता है और वे घर से बेघर हो जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment