---Advertisement---

Bigg Boss 17: कैप्टेंसी टास्क में विक्की के कहने पर अंकिता कर बैठी चीटिंग! मुनव्वर-आयशा को देख ऐश्वर्या क्यों है कन्फ्यूज

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में नए-नए धमाके होते रहते हैं। अब कैप्टेंसी टास्क में एक बार फिर कुछ ऐसा होगा जिसके बाद अंकिता लोखंडे घरवालों के निशाने पर आ जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर और आयशा के बीच रिलेशनशिप को लेकर भी घरवाले काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 21, 2023 2:57 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में आयशा खान की एंट्री के बाद मुनव्वर फारुकी काफी बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को उनका गेम बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ती हुई नजर आ रही है लेकिन हाल ही में आयशा खान ने मुनव्वर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो अब लाइमलाइट में है। दरअसल ऐश्वर्या शर्मा के एक सवाल पर आयशा खान ने यह कह दिया कि मैं मुनव्वर को अपनी जिंदगी में नहीं चाहती हूं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे पर कैप्टेंसी टास्क में बेईमानी करने का आरोप लगाया जा रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या होने वाला है अपकमिंग एपिसोड में खास।

अंकिता के खिलाफ हुए घरवाले

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए कैप्शन में कलर्स टीवी ने लिखा, “क्या सच में कैप्टेंसी के दावेदारी में अंकिता ने की चीटिंग।” इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि विक्की जैन अंकिता लोखंडे को कुछ सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं टास्क की बात करें तो टीम ए में और टीम बी के बीच एक भिड़ंत होती है जिसमें घर के अंदर सेब का पेड़ लगाया गया है। अंकिता बिना वजह सेबों को रिजेक्ट करने लगती है जिस पर नील भट्ट भड़कते हुए नजर आते हैं। अभिषेक का कहना है कभी तो सच्ची बानो हर जगह झूठ बोलना आता है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस की नई कैप्टन ईशा मालवीय बन गई है।

मुनव्वर और आयशा की क्या है सच्चाई

वहीं एक और प्रोमो की बात करें तो इसमें शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, “आखिर क्या चल रहा है मुनव्वर और आयशा के बीच।” इसमें आप देख सकते हैं कि मुनव्वर और आयशा एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं लेकिन जब ऐश्वर्या आयशा से यह पूछती है कि आखिर तुम दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। इस पर आयशा यह कहती है कि मैं अपनी जिंदगी में इस जैसे इंसान को नहीं चाहती हूं। वह मेरे लिए मायने नहीं करता। यह सुनकर ऐश्वर्या भी शॉक्ड रह जाती है क्योंकि उन्हें यह लव एंगल फेक नजर आ रहा है। यह उसे सिर्फ गेम के लिए बता रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026