---Advertisement---

Bigg Boss 17: रूमर्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हुआ Ankita Lokhande का नाम, इस शख्स के साथ ले सकती हैं शो में एंट्री

Bigg Boss 17 अब जल्द ही टीवी पर आने वाला है। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन कई खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस Ankita Lokhande का नाम भी जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री सलमान खान के शो में अपने पति विक्की कौशल के साथ भाग लेतीं नज़र आ सकती हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 29, 2023 11:38 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरों में से एक हैं जिन्होंने ज़ी टीवी के मशहूर शो पवित्र रिश्ता के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री अक्सर खबरों में बनी रहती हैं, फिर चाहे वह उनकी शादी हो या सुशांत सिंह राजपूत से उनका रिश्ता। वहीं अब अंकिता एक बार फिर खबरों में छाए हुईं हैं। मगर इस बार इसकी वजह उनका बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेना है। 

Bigg Boss 17 के लिए सामने आया Ankita Lokhande का नाम 

सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो Bigg Boss 17 अब जल्द ही टीवी पर धूम मचाने आने वाला है। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर कई क़यास लगाए जा रहे हैं। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि टीवी की पॉपुलर बहुओं में से एक Ankita Lokhande भी शो में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आएंगी। इतना ही नहीं ऐसा बताया जा रहा है कि वह इस शो में अपने पति विक्की जैन के साथ भाग लेने वाली हैं। 

आपको बता दें कि साल 2009 से साल 2014 तक चले ज़ी टीवी के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता से अंकिता को बहुत फ़ेम मिला है। इस शो के बाद अभिनेत्री को बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फ़िल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में भी देखा गया था। इसके अलावा पिछले कुछ सालों से अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफ़ी सुर्ख़ियों में थीं। वहीं उनका अभिनेता की मौत के बाद अचानक विक्की जैन से शादी करना भी मीडिया में चर्चा का विषय था। इसी को देखते हुए कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि शायद अभिनेत्री इस बार Bigg Boss 17 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आएं। 

इस बार का बिग बॉस होगा बहुत खास 

हर साल की तरह इस साल भी टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने 17वें सीज़न के साथ वापसी कर रहा है। शो की थीम की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार शो में सिंगल्स वर्सेज़ कपल्स की थीम रखी गई है जिसमें कई पॉपुलर सिलेब्रिटीज़ कपल और सिंगल भाग लेंगे। वहीं खबरों की मानें तो सिंगल कंटेस्टेंट के लिए अब तक कई सिलेब्रिटीज़ से संपर्क किया गया है जिनमें बिग बॉस ओटीटी 2 के पॉपुलर कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और बेबिता धुर्वे शामिल हैं। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने Bigg Boss 17 में जाने के संकेत दिए थे। 

कपल्स की बात करें तो कोई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस बार Bigg Boss 17 में पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर अपने पति सचिन के साथ नज़र आ सकती हैं। वहीं शो के प्रीमियर की बात करें तो यह इस साल सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में टीवी पर देखने को मिल सकता है। अब देखना यह है कि Bigg Boss 17 में Ankita Lokhande और उनके पति विक्की जैन अपने व्यक्तित्व से लोगों का कितना दिल जीत पाती हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026