---Advertisement---

Bigg Boss 17: आयशा खान से पहले इन कन्टेस्टेंट पर फूटा सलमान का गुस्सा, लिस्ट में शहनाज गिल का नाम भी है शामिल

Bigg Boss 17: हाल ही में आयशा खान सलमान खान के गुस्से का शिकार हुई है और उनकी जमकर फटकार लगाई गई। यहां तक कि सलमान खान ने उनके शो में रहने का मकसद भी पूछा। इससे पहले भी सलमान खान के गुस्से का शिकार कई कंटेस्टेंट हो चुके हैं और इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर पारस छाबड़ा तक का नाम शामिल है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 31, 2023 1:09 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में आयशा खान को सलमान खान से खूब लताड़ पड़ी है। यहां तक की सलमान ने आयशा खान के शो में रहने की मकसद पर भी सवाल उठाते हुए नजर आए। वहीं आयशा का रो-रोकर हाल था। पहली दफा नहीं है जब सलमान खान किसी कंटेस्टेंट की इस तरह नेशनल टेलीविजन पर जमकर लताड़ लगाते हुए दिखे और इस लिस्ट में शहनाज गिल तक का नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर ये खबरें काफी लाइमलाइट में रही थी जब सलमान इससे पहले भी सीजन में कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए दिख चुके हैं।

बिग बॉस 17 में खानजादी

अगर इस सीजन की बात करें तो खानजादी पर भी सलमान खान का गुस्सा फूटा था और इस दौरान उन्हें बेवजह लड़ाई करने को लेकर भी फटकार लगाते हुए दिखे थे जिसके बाद खानजादी काफी रोने लगी थी।

बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल

इस लिस्ट में अनुराग डोभाल का नाम भी शामिल है जिस पर सलमान खान का गुस्सा फूटा था। दरअसल अनुराग को इस बात की शिकायत थी कि सलमान खान ब्रो सेना का इस्तेमाल शो में करते हैं और ऐसे में उन्होंने शिकायत की थी।

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छावड़ा

सलमान खान के गुस्से के शिकार बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छावड़ा भी हो चुके हैं। यहां तक कि भाई जान ने उनसे किसी भी बहस में टोन को देखने के लिए कहा था।

बिग बॉस 15 में प्रतीक सहजपाल

इस लिस्ट में सलमान खान के गुस्से के शिकार हुए प्रतीक सहजपाल का नाम भी शामिल है जो बिग बॉस 15 में नजर आए थे जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया था जब दीदी नहा रही थी

बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन

सलमान खान के गुस्से के शिकार कुशाल टंडन भी हो चुके हैं जो बिग बॉस 7 में नजर आए थे। यह बात सच है कि कुशल शो में काफी एक्टिव रहे थे और उनकी सलमान खान के साथ बहस हुई थी।

बिग बॉस 11 में जुबेर खान

बिग बॉस 11 में जुबेर खान के साथ सलमान खान की भिड़ंत हुई थी और यहां तक कि एक्टर ने उन्हें ‘नल्ला डॉन’ भी कह दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026