---Advertisement---

Bigg Boss 17: शिकारी मकड़ी की जाल में फंसकर ये कन्टेस्टेंट हुए नॉमिनेट! क्या ईशा के बाद इस हसीना से इश्क कर बैठे अभिषेक

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन का टास्क होने वाला है और सोशल मीडिया पर एक प्रोमो कॉपी चर्चा में है। इस प्रोमो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां एक तरफ बिग बॉस के घर में एक बार फिर इश्क हवाएं बहती हुई नजर आएगी। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस नॉमिनेशन टास्क में एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में जहां एक तरफ इश्क बारिश हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ कंटेस्टेंट के बीच दरार भी खुलकर आ रही है। जहां बीते एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली थी। वहीं अब बिग बॉस नॉमिनेशन का वार करते हुए नजर आएंगे। इस बार घर में अलग तरीके से नॉमिनेशन टास्क होगा और इसमें हर कंटेस्टेंट अपनी अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप भी एपिसोड को लेकर एक्साइटेड हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

नॉमिनेशन टास्क में हुई भिड़ंत

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि बिग बॉस की तरफ से मकड़ी का जाल में फंसाकर कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो रहे हैं। हर एक कंटेस्टेंट को खुद को छोड़कर दो कंटेस्टेंट का नाम लेना था जिन्हें वह इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं। उसे मछली की जाल में फंसा कर नॉमिनेट किया जाएगा। इस प्रोमो में यह साफ जाहिर है कि लोग अपनी भड़ास जमकर निकाल रहे हैं और एक दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं। नॉमिनेशन टास्क के दौरान एक बार फिर ऐश्वर्या शर्मा विक्की जैन को नॉमिनेट करती हैं और दोनों के बीच एक बार फिर भिड़ंत देखने को मिलता है।

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

वहीं नील भट्ट भी अपनी पत्नी का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं जिसके बाद विक्की उन्हें हर चीज में ऐश्वर्या का सपोर्ट करने के लिए ताना मारते दिखाई देते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घर से बेघर होने के लिए अरुण, मनस्वी, ईशा समर्थ और सना रईस खान नॉमिनेट हो चुके हैं। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और एपिसोड को देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

क्या फिर हुआ अभिषेक को प्यार

वहीं एक और प्रोमो की बात करें तो इसमें अभिषेक कुमार ईशा मालवीय को छोड़ एक और हसीना के पीछे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। जी हां, दरअसल अभिषेक ईशा से मूव ऑन करने के लिए खान खानज़ादी के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाई देंगे। प्रोमो को देख यह साफ जाहिर है कि घर में शायद एक और नया लव बर्ड हो गया है। आने वाला एपिसोड देखने में वाकई काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। दोनों के बीच क्या केमिस्ट्री होती है और इससे अभिषेक और ईशा के रिश्ते में क्या बदलाव होगा यह देखना भी दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026