---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्या अपने फायदे के लिए विक्की ने खेला अंकिता के खिलाफ दांव, कपल के बीच हुई जमकर भिड़ंत

Bigg Boss 17: बिग बॉस अपने एक और प्लान के जरिए अंकिता और विक्की के साथ गेम खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इस बार क्यों कपल के बीच आएगी दूरियां। दरअसल बिग बॉस के ऑफर को स्वीकार करते हुए विक्की जैन पूरे सीजन के लिए नॉमिनेशन से बच गए हैं लेकिन अंकिता के साथ उनकी बहस होती दिखाई दे रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 6, 2023 2:27 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में रिश्ते बनते हैं तो बिगड़ते भी हैं। कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जो बाहर से बने हुए हैं और इसमें से एक है विक्की जैन और अंकिता लोखंडे। दोनों पति-पत्नी के रूप में घर में आए तो जरूर थे लेकिन उनके बीच गेम की वजह से काफी दूरियां आ गई है। जहां विक्की लगातार अपने खेल के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रख रहे हैं वही अंकिता अपने पति से घर में समय की मांग करती हुई नजर आती हैं। इस सब के बीच बिग बॉस ने एक बड़ा गेम खेला है। उन्होंने विक्की और अंकिता को स्पेशल ऑफर देकर कुछ ऐसी शर्ते रखी जो वाकई हैरान कर देने के लिए काफी है।

अंकिता को बिग बॉस से मिला ऑफर

सोशल मीडिया पर जारी इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मकान के खुलने का समय आ गया है तो आइए अंकिता जी थेरेपी रूम में। यहां वह अंकिता के सामने यह चॉइस देते हैं कि अगर वह नील को बचाना चाहती हैं तो उन्हें दिल वाले मकान में जाना होगा और इसके बदले विक्की को वह पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। वहीं बिग बॉस अंकिता से यह भी कहते हैं कि अगर वह दिलवाले मकान में नहीं रहेगी तो वह किसी कमरे में जाना पसंद करेंगी। इस पर वह कहती है मैं दिमाग वाले कमरे में जरूर जाना चाहूंगी।

पूरे सीजन के लिए सेफ हुए विक्की

वहीं बिग बॉस आगे यह कहते हैं कि “दिल वाला मकान आपका हो सकता है लेकिन एक शर्त है कि आपको विक्की को नॉमिनेट करना होगा पूरे सीजन के लिए। ऐसे में अंकिता मना कर देती है और कहती है, “मैं ऐसा नहीं कर सकती।” वहीं बिग बॉस गेम खेलते हुए एक ऐसा ही ऑफर विक्की जैन को भी देते हैं और वह मान जाते हैं जिसकी वजह से विक्की पूरे सीजन के लिए नॉमिनेशन से सेफ हो जाते हैं। आखिर बिग बॉस क्या रखते हैं शर्त यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

बिग बॉस ने कहीं ये बात

हालांकि इस प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि बिग बॉस लिविंग रूम में बैठे कंटेस्टेंट से यह कहते हुए नजर आते हैं कि “अंकिता मैं थेरेपी रूप में जो ऑफर आपको दिया वही विक्की भैया को भी दिया और जानती है क्या हुआ।” वहीं अंकिता इस बात से खफा नजर आती हैं और इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस देखने को मिलती है। वहीं विक्की जैन अंकिता से यहां तक कह देते हैं कि मैं आपसे बात ही नहीं करना चाहता हूं। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड देखने लायक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026