---Advertisement---

Big boss 17: बिग बॉस में ईशा और समर्थ की गंदी हरकत आई सामने, देख यूजर्स भड़के

Big boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस में ईशा और समर्थ की ओछी हरकतें आई सामने, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 5, 2023 9:47 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 5, 2023 10:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Big boss 17: सालों से दर्शकों का इंटरटेनमेंट करता चला आ रहा बिग बॉस का अब 17वां सीजन चल रहा है। यह शो हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और इस शो से लोगों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट भी मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस 17 का एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्या है इस वीडियो में चलिए आपको बताते हैं।

शो पर भड़के लोग

बता दें कि बिग बॉस में वैसे ही सारे कंटेस्टेंट्स जमकर धमाल मचा रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसको देखकर लोग काफी ज्यादा भड़क गए हैं और वह सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के कमेंट करने लगे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि आखिरकार बिग बॉस में क्या चल रहा है? यह फैमिली शो है या फिर निब्बा निब्बी का शो जोकि कंबल के अंदर इतनी गंदी हरकतें कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में बिग बॉस 17 से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसके बाद लोग शो में आए कंटेस्टेंट्स को खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल बिग बॉस 17 से समर्थ और ईशा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जोकि लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समर्थ और ईशा एक ही कंबल में लेते हुए हैं और समर्थ ईशा के साथ कुछ हरकतें कर रहे हैं। दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि बिग बॉस को होस्ट करने वाले सलमान खान हमेशा शो को एक फैमिली शो बताते आए हैं। जब ओटीटी पर इसे टेलीकास्ट किया गया था तब सलमान खान ने कहा था कि वह इसका पूरा ख्याल रखेंगे कि यह फैमिली शो ही रहे, और इसमें कोई भी कंटेस्टेंट सीमा न लाघें और ना ही गालियां दे। पर Bigg Boss 17 में तो अब कुछ ही देखने को मिल रहा है। जिस दिन से शो शुरू हुआ है, उसमें टास्क के नाम पर तो कुछ खास देखने को नहीं मिला, लेकिन हां यह लव शो जैसा जरूर दिखा। कभी मियां-बीवी के झगड़े हो रहे हैं, तो कभी ‘पति-पत्नी और वो’ वाला एंगल चालू और तो कभी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का झगड़ा।

ईशा और समर्थ की ओछी हरकतें आई सामने

बता दे बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री आए समर्थ अपने आप को ईशा का बॉयफ्रेंड बताते हैं और ईशा ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि समर उनके दोस्त नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड है इसके बाद शो को देख रहे दर्शक भी ईशा का मिजाज समझ नहीं पा रहे कि आखिरकार उनके दिलों और दिमाग में क्या चल रहा है।

अपने बॉयफ्रेंड की एंट्री से पहले इशा शो में अपने एक बॉयफ्रेंड यानी कि अभिषेक कुमार के पीछे पीछे घूमती हुई नजर आती थी लेकिन जब से उनके बॉयफ्रेंड ने शो में एंट्री ली है तब से वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुलेआम रोमांस करती हुई नजर आ रही है जो कि दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। ईशा और उनके बॉयफ्रेंड ने बिग बॉस में सारी सीमाएं लांघ दी हैं। जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

इसके अलावा कई ऐसी हरकतें हैं। जोकि लोगों ने सोशल मीडिया पर देखी हैं । बता दे कि सोशल मीडिया पर ईशा और समर्थ की एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें समर्थ ईशा के घुटने पर कुशन रखकर कुछ गंदी हरकत करने लगते हैं। उनकी यह हरकत छुप जाए इसलिए वह ईशा के घुटने पर एक कुशन रख देते हैं ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026