---Advertisement---

Bigg Boss 17: दुश्मनी भुला सलमान के साथ कंगना रनौत ने किया फ्लर्ट! एंटरटेनमेंट का डोज देख फैंस हुए क्रेजी

Bigg Boss 17: कंगना रनौत और सलमान खान एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड की जिसमें कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस को प्रमोट करने के लिए आई है। इस दौरान दोनों स्टार्स जमकर मस्ती करते हैं और एक दूसरे के साथ फ्लर्ट भी करते हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल प्रोमो काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2023 12:33 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 फिलहाल काफी चर्चा में है और बीते दिन कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के साथ जमकर तहलका मचा। वहीं आज रात यानी रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी एक्ट्रेस स्टेज पर सलमान खान का साथ देती हुई नजर आएंगी जिन्हें देख फैंस बेताब हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं एंटरटेनमेंट क्वीन कंगना रनौत की जो सलमान खान और कंटेस्टेंट के साथ दुर्गा पूजा मनाती हुई नजर आएंगी। वहीं सोशल मीडिया पर फिलहाल प्रोमो काफी चर्चा में है जिसमें कंगना सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती दिखेंगी। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद ओवर एक्साइटेड हो गए हैं।

प्रोमो है मजेदार

इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स ने लिखा, “वीकेंड का वार में एंटरटेनमेंट होगा पिक पर जब आएगी मंच पर एंटरटेनमेंट क्वीन। इस वीडियो में कंगना सलमान खान के स्टाइल में शो को होस्ट करती हुई नजर आ रही है। वहीं पीछे से सलमान आते हैं और कहते हैं कि आपका डायलॉग छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं काफी चर्चा में है। इस पर कंगना कहती है अगर आपके जैसा शख्स मेरे साथ फ्लर्ट करें तो मैं दिल से काम लूंगी।

नवरात्रि स्पेशल एक और प्रोमो चर्चा में है जिसके कैप्शन में कलर्स ने लिखा, “वीकेंड का वार में छाया प्यार का माहौल सलमान और कंगना के साथ।”

दुश्मनी भूल साथ दिखे सलमान और कंगना

गौरतलब है कि दोनों के बीच की दुश्मनी लंबे समय से सुर्खियों में रही है लेकिन अब माना जा रहा है कि वे एक साथ हो गए हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी कंगना नजर आई थी वहीं अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ को प्रमोट करने के लिए कंगना सलमान का साथ लेती नजर आई। बिग बॉस के इस वीकेंड के वार एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।सलमान और कंगना की जुगलबंदी देखने के लिए भी फैंस बेताब हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026