---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्या घर में खिला प्यार का नया फूल! फ्लर्ट करते-करते इस कन्टेस्टेंट पर दिल हार बैठे अभिषेक

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में प्यार के नए फूल खिल रहे हैं। जी हां, दरअसल खानजादी और अभिषेक के बीच की फिलिंग्स बढ़ने लगी है और वे इस बात का इजहार घर वालों से करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। वही फैंस एपिसोड को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2023 11:56 पूर्वाह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हर सीजन प्यार के फूल खिलते हैं और एक बार फिर ऐसा ही कुछ हो रहा है। जी हां, घर में एक कपल के बीच प्यार की चिंगारियां लग गई है। फ्लर्ट से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे वे सच में एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं खानजादी और अभिषेक कुमार की। समर्थ ईशा और अभिषेक के बीच लव ट्रायंगल को देखने के बाद अब ऐसा लग रहा है जैसे अभिषेक एक बार फिर प्यार में पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटेड

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि खान जाती अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से बात करती हुई नजर आती है वह कहती है कि मैं उसकी केयरिंग और उसके अलग अंदाज को देख उसे और भी ज्यादा प्यार करने लगी हूं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक कुमार को जिग्ना यह समझाते हुए नजर आती है कि खानजादी को सिर्फ प्यार की जरूरत है। अब ऐसे में आगे यह देखना दिलचस्प है कि क्या यह कपल खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं और नेशनल टेलीविजन पर वे किस तरह एक दूसरे का साथ देते हैं।

क्या प्यार में हैं अभिषेक और खानजादी

गौरतलब है कि अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय पहले एक साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। वही घर में उन दोनों के बीच एक क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली थी लेकिन समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद अभिषेक खानजादी से ज्यादा क्लोज हो गए। वे एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते थे। हालांकि अब यह प्यार में तब्दील हो गया है और वे दोनों अपनी फिलिंग्स कंटेस्टेंट के साथ शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

होने वाली है दिवाली पार्टी

बिग बॉस की बात करें तो घर में दिवाली पार्टी होने वाली है और इस दौरान कैटरीना कैफ, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया नजर आने वाले हैं। जहां कैटरीना अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को प्रमोट करती नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ हर्ष और भारती कंटेस्टेंट का मनोरंजन करने के लिए आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026