---Advertisement---

Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट की वजह से परेशान होकर रोने लगी मन्नारा चोपड़ा, क्या शो में हो रही है घरवालों से टारगेट

Bigg Boss 17: सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें मन्नारा चोपड़ा एक बार फिर रोती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मन्नारा यहां तक कह देती है कि वह शो में नहीं रहना चाहती है और उन्हें बाहर जाना है। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे के साथ उनकी बहस देखने को मिल रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17:  बिग बॉस घर में जहां कुछ कंटेस्टेंट उभर कर सामने आ रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें शो में काफी पहचान मिल रही है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है मन्नारा चोपड़ा। यह बात सच है कि मन्नारा शो में शुरुआत से ही जहां बिग बॉस की फेवरेट कंटेस्टेंट रही है। वहीं दूसरी तरफ उनकी लड़ाई कई बार हो चुकी है। मन्नारा घर के मुद्दों और शो में काफी योगदान दे रही हैं। इस सब के बीच एक ऐसा प्रोमो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस के आंसू नहीं रुक रहे हैं और वह रोती हुई नजर आ रही हैं। इस बार मन्नारा काफी परेशान हो गई है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस प्रोमो में।

अंकिता और मन्नारा की हुई लड़ाई

इस प्रोमो में मन्नारा चोपड़ा यहां तक कह चुकी है कि वह शो छोड़ना चाहती हैं। बीते कुछ समय से मन्नारा और अंकिता लोखंडे के बीच एक अलग दुश्मनी देखने को मिल रही है। जहां पहले दोनों के बीच दोस्ती की संभावना थी वहीं अब हर एक मुद्दे पर नोकझोक हो रहा और एक बार फिर अंकिता लोखंडे से भिड़ जाती हैं।वहीं इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि खानज़ादी और मन्नारा चोपड़ा की लड़ाई होती है वहीं बाद में जब मन्नारा अंकिता से बात करने के लिए जाती है तो वह तैयार नहीं होती है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की बहन बिखर जाती है।

गुस्से में मन्नारा ने कहीं ये बात

प्रोमो वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि मन्नारा अंकिता लोखंडे से यहां तक कहती हुई नजर आती हैं कि आप ईशा को अपनी बेटी कहती हैं लेकिन सच तो यह है कि आप उसे चमचे की तरह यूज कर रही हैं। कभी उससे पानी भरवा लेती हैं तो कभी आप उससे कपड़े भी साफ करवाएंगी। वहीं अंकिता उन्हें कहती है कि तुम अभी बच्ची हो। मन्नारा चोपड़ा लड़ाई के बाद रोती हुई नजर आती है और कहती है कि उन्हें इस घर में नहीं रहना है। अंकिता लोखंडे और मन्नारा के बीच कई बार तीखी अनबन हो चुकी है वहीं फैंस अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026