---Advertisement---

Bigg Boss 17: अंकिता से पंगा लेकर नील हुए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट! विक्की ने खेला बड़ा दांव

Bigg Boss 17: प्रोमो में नील भट्ट अंकिता लोखंडे के साथ भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में जहां विक्की जैन पूरे सीजन के लिए नील को नॉमिनेट करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में क्या यह ट्विस्ट है और शो में कुछ होने वाला है या फिर यह सच है देखना दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2023 2:54 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर हर दिन हंगामा हो रहे हैं और यहां कई कंटेस्टेंट लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का नाम शामिल है। शो की शुरुआत से दोनों गेम में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और वह खुलकर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ भिड़ते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं इस सब के बीच ये एक बार फिर सामने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है। ट्विस्ट से भरपूर प्रोमो को देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी क्योंकि अंकिता और नील की बहस के बाद विक्की जैन अलग तरीके से गेम खेलते हुए नजर आते हैं।

क्या विक्की ने लिया नील से बदला

जहां प्रोमो में एक तरफ यह दिखाया जा रहा है कि नील भट्ट नॉमिनेशन टास्क में अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट कर देते हैं। वहीं दोनों के बीच इस दौरान बहस होती है जहां अंकित नील को फट्टू कहती है। तो नील जवाब में खोखलापन बताते हैं लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब प्रोमो में यह दिखाया गया कि मकान नंबर दो में रहने वाले लोगों को बिग बॉस की तरफ से यह कहा गया कि वह घर में किसी एक कंटेस्टेंट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। ऐसे में विक्की जैन नील भट्ट का नाम लेते हैं।

क्या प्रोमो में है ट्विस्ट

इस प्रोमो को देखने के बाद इतना तो साफ है कि आने वाले एपिसोड में कई धमाके होने वाले हैं। वहीं क्या वाकई नील भट्ट पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। यह देखना दिलचस्प होने वाला है। नील भट्ट और अंकिता लोखंडे की लड़ाई के बाद क्या विक्की जैन बड़ा गेम खेलते हुए नजर आएंगे यह देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है सोशल मीडिया पर यह प्रोमो खूब चर्चा में है। जहां बीते दिन जिगना घर से बेघर हो चुकी है। वहीं अब घर में क्या समीकरण बनते हैं इसे लेकर भी लोग एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026