---Advertisement---

Bigg Boss 17 Promo: सलमान का खुलासा ‘गेम नहीं होगा सबके लिए सेम’, इस दिन से आग से खेलते दिखेंगे विस्फोटक कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि सलमान खान ने यह खुलासा कर दिया है कि इस बार शो में पक्षपात किया जाएगा। गेम सबके लिए एक जैसा नहीं है। प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2023 11:43 पूर्वाह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का जल्द कलर्स टीवी पर आगाज होने वाला है। लोग इंतजार कर रहे थे कि कब शो की शुरुआत होती है। वहीं अब लेटेस्ट प्रोमो को जारी करते हुए कलर्स टीवी ने प्रीमियम डेट का भी ऐलान कर दिया है। प्रोमो बहुत मजेदार और खास है। सलमान खान का टाइगर अंदाज वाकई देखने लायक है। रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के साथ ही लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इस खास दिन का इंतजार करने लगे हैं। वहीं प्रोमो काफी धमाकेदार है और सलमान खान का छोटा हेयर स्टाइल सुर्खियों में आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह खुलासा कर दिया कि इस बार का शो काफी धमाकेदार और विस्फोटक होने वाला है।

इस बार गेम में होगा पक्षपात

प्रोमो में सलमान खान एक बम के सामने बैठे हुए हैं और कहते हैं, “अरे यह कोई बम है प्रतिभागी इससे कहीं अधिक विस्फोटक होंगे।” वहीं जब सलमान तार काटते हैं तो बम फट जाता है और वह बाहर निकल कर कहते हैं, “आग से खिलाएंगे, धमाका करेंगे ,दिल दिमाग और दम का होगा ये गेम लेकिन ये गेम नहीं होगा सबके लिए सेम टू सेम।” इस खेल के लिए दिल दिमाग और दम की आवश्यकता होगी लेकिन यह खेल सभी के लिए एक जैसा नहीं होगा।

इस दिन से होगी शो की शुरुआत

इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स ने लिखा, “साम दाम दंड भेद का करेंगे त्याग, कुछ सदस्यों के लिए लिए बिग बॉस करेंगे खुलेआम पक्षपात देखिए बिग बॉस 17 15 अक्टुबर से सोमवार से शुक्रवार 10 बजे और शनिवार रविवार 9 बजे से।”

दिल, दिमाग और दम का है यह खेल

वहीं एक और प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स ने लिखा, “जिनके सीने में हो जिगर उनको बिग बॉस के दिल दिमाग और दम से क्या होगी फिकर।” इस प्रोमो से या तो साफ हो गया है कि 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर सलमान खान एक बार फिर 17वें सीजन को लेकर आ रहे हैं और इस बार का शो काफी मजेदार होने वाला है। फिलहाल कंटेस्टेंट के नाम पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026