---Advertisement---

Bigg Boss 17: मुनव्वर की असलियत मन्नारा को बताकर सलमान खान मचाएंगे बवाल, क्या कैमरे पर विक्की ने उठाया अंकिता पर हाथ?

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में सलमान खान के वार को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और एक बार फिर धमाकेदार प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें भाईजान के निशाने पर मुनव्वर हैं और इस बार सलमान खान मन्नारा चोपड़ा को असलियत दिखाते हुए नजर आएंगे। वहीं विक्की और अंकिता का वीडियो वायरल हो रहा है जो वाकई शॉकिंग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 23, 2023 1:37 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस में सलमान खान के वार को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में शनिवार का वार काफी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन एक बार फिर मुनव्वर फारूकी के पर्चे खोलते हुए सलमान खान दिखेंगे। अब मन्नारा चोपड़ा को लेकर कहीं गई बातें मुनव्वर पर भारी पड़ती हुई नजर आएगी। ऐसे में जहां मन्नारा पहले मुनव्वर को अपना दोस्त मानती थी। अब सलमान के खुलासे के बाद वह क्या करती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। वहीं भाईजान के साथ छोटा भाईजान यानी अब्दु राजिक मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे।

मुनव्वर को लेकर सलमान करेंगे खुलासे

इस प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि “मुनव्वर मन्नारा अजीब वाइब देती हैं ये सारी चीज उनके मुंह पर क्यों नहीं बोली गई।” उसके बाद मुनव्वर कुछ बोलने की कोशिश करते हैं तो सलमान कहते हैं “रूक जाओ मुनव्वर मुझे आज अकेले जाने दो आपकी वजह से मन्नारा नेशनल टेलीविजन पर बहुत ही निडी और डेसपरेट लग रही है अटेंशन के लिए।” इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “क्या मुनव्वर की बातें पड़ेगी उसको भारी सलमान खान के खुलासे के बाद।”

अब्दु और रवीना लगाएंगे क्रिसमस पर तड़का

वहीं एक और प्रोमो में बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक स्टेज पर खूब मस्ती करते हुए दिखते हैं। इस दौरान रवीना टंडन भी होती है। सलमान खान रवीना और अब्दु के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आते हैं और ये एक साथ क्रिसमस मनाएंगे। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स ने बताया अब्दु और रवीना जमाएंगे रंग। अब ऐसे में एक तरफ जहां सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखेंगे तो दूसरी तरफ मस्ती का तड़का भी खूब लगने वाला है। ऐसे में फैंस को इंतजार है तो सलमान खान के वार का जिसमें होने वाला है जबरदस्त हंगामा और अब क्या बनेंगे घर में नए समीकरण।

क्या विक्की ने की अंकिता के साथ बदतमीजी

बिग बॉस का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिस्तर पर होते हैं। अभिषेक कुमार उन्हें प्र करते हुए नजर आते हैं जिसके बाद विक्की अभिषेक से बहस करने लगते हैं। बीच बचाव में अंकिता उतरती है तो विक्की उन पर हाथ उठाकर गुस्से में नजर आते हैं। वहीं इसके बाद अरुण और अभिषेक यह बोलने लगते हैं कि इसने कैमरे पर अपनी पत्नी पर हाथ उठाया। अंकिता लोखंडे पर हाथ उठाया है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या सलमान खान इस पर भी बात करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026