---Advertisement---

Bigg Boss 17: डंके की चोट पर ये कंटेस्टेंट बने एक-दूसरे के दुश्मन! आखिर किसकी वजह से मन्नारा छोड़ना चाहती है शो

बिग बॉस के घर में एक बार फिर जबरदस्त बवाल होने वाला है और सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी चर्चा में है। लोग इस प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपकमिंग एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि एपिसोड में आखिर क्या तड़का लगता है लेकिन प्रोमो देखने के बाद इतना तो साथ जाहिर है कि मसाले की कमी नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: फिलहाल बिग बॉस 17 सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है और कंटेस्टेंट यहां एक दूसरे पर जमकर भड़ास निकालते हुए नजर आते हैं। जहां कुछ कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती देखी जा रही है तो वहीं कुछ ऐसे भी है जो जानी दुश्मन भी बन गए हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा जिनकी आपस में भिड़ंत खूब देखी जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक और प्रोमो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि आने वाले एपिसोड में एक बार फिर दोनों की भिड़ंत होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ मन्नारा चोपड़ा भी रोती-बिलखती हुई नजर आती हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या होने वाला है खास।

होगी मन्नारा की खानजादी संग भिड़ंत

जहां तक प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि मन्नारा चोपड़ा की खानजादी के साथ लड़ाई होती है जिसके बाद एक्ट्रेस शो से एग्जिट करना चाहती है। वह बिग बॉस से यह कहती हुई नजर आती है कि उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया जाए उन्हें बात करनी है और शो छोड़कर जाना है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर बिग बॉस क्या फैसला लेते हैं। मन्नारा चोपड़ा शुरुआत से ही गेम में काफी एक्टिव रही है दूसरी तरफ खानजादी गेम को अच्छी तरह से समझ रही हैं।

ऐश्वर्या और अंकिता होंगी आमने-सामने

एक और प्रोमो में यह दिखाया गया है कि बिग बॉस सभी मेल कंटेस्टेंट से पुशअप करने के लिए कहते हैं और इस कार्य का संचालक मुनव्वर फारुकी होते हैं। पुश अप करते हुए सभी मेल कंटेस्टेंट को एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम बताना होता है जो जिससे वह नफरत करते हैं। ऐसे में नील भट्ट विक्की जैन का नाम लेते हैं। वहीं बाद में टास्क के विनर भी नील भट्ट बनते हैं। ट्विस्ट तब आता है जब अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा की लड़ाई भी इसी वजह से होती है और डंके की चोट पर ऐश्वर्या यह कहती हुई नजर आती है कि आई हेट विक्की।

होने वाला है काफी कुछ एक्साइटिंग

प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि लव बर्ड्स यानी समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के बीच भिड़ंत होती है और दोनों एक दूसरे से गुस्सा हो जाते हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्या है पूरा माजरा। वहीं इस दौरान अभिषेक कुमार यह कहते हुए नजर आते हैं कि इस लड़की में आखिर क्या खास है कि इससे सबको प्यार हो जाता है। जहां एक तरफ घर में लड़ाई का माहौल है वहीं दूसरी तरफ शादीशुदा कपल करवा चौथ का त्यौहार मनाते हुए नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026