---Advertisement---

Bigg Boss 17: सलमान के सामने ही प्रीमियर पर भिड़े ये कंटेस्टेंट! आज से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए हो जाएं तैयार

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में इस बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है जिसका एक वीडियो सबूत है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लाइमलाइट में है जिसमें शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय सलमान खान के सामने भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। जहां एक तरफ अंकिता और विक्की प्यार में डूबे नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ अभिषेक और ईशा की लड़ाई चर्चा में है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 15, 2023 5:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का आगाज कुछ ही घंटे में होने वाला है और लोगों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। सलमान खान के इस रियलिटी शो का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं अब जब शो शुरू होने में कुछ ही समय है तो प्रीमियम नाइट से कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में है। वहीं कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा धीरे-धीरे हो ही गया है। इस सबके बीच आज रात 9 बजे शो का प्रीमियम एपिसोड जारी किया जाएगा। इस एपिसोड में सलमान खान कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट का इंट्रोडक्शन देते हुए नजर आएंगे।

इन कन्टेस्टेंट की दिखी है झलक

जहां एक तरफ शो के प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा हो गया है बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन नजर आने वाले हैं। लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी भी बिग बॉस में दिखाई देंगे। इसके अलावा उडारियां फेम अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय भी कपल के तौर पर नजर आने वाले हैं। हालांकि उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है लेकिन एक वीडियो काफी लाइमलाइट में है जिसमें दोनों सलमान खान के सामने लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

आखिर किसकी हुई सलमान के सामने भिड़ंत

चेहरा रिवील नहीं होने के बावजूद फैंस का मानना है कि यह कोई और नहीं बल्कि अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशा कहती है “मैं नहीं चाहती कि आप मेरी जिंदगी में दोबारा आओ।” तो अभिषेक कहते हैं तो मैं भी नहीं चाहता कि आपकी लाइफ में दोबारा मेरी एंट्री हो। वह आगे कहते हैं”जब यह अपने नाखून मेरे मुंह पर मार रही है तो मैं अपने आपको रोकूंगा भी नहीं।” वहीं ईशा कहती है “इसका पूरा फोकस ही मुझे नेगेटिव दिखाने में है तो बाद में अभिषेक जवाब देते हैं कि मैं आपकी इज्जत सिर्फ आपकी फैमिली की वजह से कर रहा हूं। अगर मैं कुछ बोलने पर आया तो फिर मैं किस हद तक जाऊंगा।” ऐसे में सलमान खान कहते हैं बाप रे बाप।

कब और कहां देखें ये शो

इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि इस बार बिग बॉस के घर में असली ड्रामा होने वाला है। जहां एक तरफ अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ घर में एंट्री करेंगी वहीं अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि घर में दुश्मन कौन-कौन बनते हैं और शो में कंटेस्टेंट क्या तड़का लगाते हैं। फिलहाल लोगों को शो के शुरू होने का इंतजार है। बता दें कि आप इस शो को कलर्स और जियो सिनेमा पर रात 9 बजे देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Leave a Comment