---Advertisement---

Bigg Boss 17: इस नियम को तोड़ने की वजह से ये कंटेस्टेंट हो जाएंगे बाहर! सलमान ने दिया अंकिता को झटका

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में सलमान खान एक बार फिर वीकेंड के वार पर विक्की जैन के बारे में एक बड़ा खुलासा करने वाले हैं। इस खुलासे के बाद क्या नील भट्ट और विक्की जैन घर से बेघर हो जाएंगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है। दरअसल शो में आने से पहले उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट के एक नियम को तोड़ा और इस वजह से उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2023 12:25 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हर दिन मसाले देखने को मिल रहे हैं और ऐसे में आज एक बार फिर सलमान खान कंटेस्टेंट की लताड़ लगाते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद एपिसोड के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल कुछ ही सेकंड के इस प्रोमो में यह तो साफ है कि सलमान एक बार फिर विक्की जैन की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल विक्की के अलावा सलमान ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल को कभी फटकार लगाते हुए नजर आएंगे। इस प्रोमो को देखने के बाद काफी कुछ एक्साइटिंग है।

सलमान का विक्की को लेकर खुलासा

इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस चौंक गए हैं और कुछ लोगों का कहना है कि क्या मेकर्स इस बात से डर रहे हैं कि विक्की जैन टीवी स्टार से आगे निकल रहे हैं। दरअसल शो के ऑनएयर होने से पहले विक्की जैन की नील भट्ट से बात हुई थी और इस बात का खुलासा सलमान खान ने किया है। नील ने बताया कि शो में आने से दो दिन पहले विक्की का कॉल आया था। सलमान घरवालों से पूछते हैं कि बिग बॉस के घर में आने से पहले आप सब ने कांट्रेक्ट साइन किया था तो आप में से किसने इस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है।

क्या विक्की और नील की गलती का मिलेगा खामियाजा

ऐसे में नील भट्ट बताते हैं कि उनकी विक्की जैन से बात हुई थी। वहीं सलमान अंकिता से पूछते हैं कि क्या आपको पता था तो इस पर अंकिता जवाब देती है कि मुझे बाद में पता चला था। सलमान खान सना रईस खान से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि आप बताएं कि इसका क्या मतलब है। वहीं सना इस पर कहती हैं कि इसका मतलब है कि नील और विक्की ने शो का नियम तोड़ा है अगर वायकॉम चाहे तो दोनों को इस शो से बाहर कर सकते हैं। अब ऐसे में या देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्या होने वाला है खास।

समर्थ और ईशा की सलमान ने लगाई फटकार

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें सलमान खान ईशा मालवीय से बात करते हुए नजर आते हैं। उसके बाद ईशा और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को फटकार लगाते हैं।सलमान यहां तक कह देते हैं कि अगर समर्थ की जगह मैं होता तो मैं कभी भी इस शो में आने का फैसला नहीं करता। आप दोनों ने अपनी छवि खराब कर ली है और बेवकूफ नजर आ रहे हो। ईशा को सलमान यहां तक कह देते हैं कि आप अपनी पर्सनल जिंदगी को यहां पूरी तरह से एक्सपोज कर चुकी हो और यह आपके लिए महंगा साबित होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026