---Advertisement---

Bigg Boss 17: कम नहीं हो रही विक्की की घर में दुश्मनी! एंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज देकर औरा का चला जादू

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में औरा एंटरटेनमेंट का पूरा डोज लेकर आए हैं। यह बात सच है कि वह घर में मस्ती का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और प्रोमो वीडियो इस बात का सबूत है। सोशल मीडिया पर प्रोमो में आप देख सकते हैं कि जहां एक तरफ अभिषेक और विक्की की जमकर लड़ाई हो रही है तो दूसरी तरफ औरा एंटरटेनमेंट का पूरा डोज दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2023 12:43 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले औरा जबरदस्त धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। एंट्री के साथ ही शो में मस्ती का तड़का लगाने वाले औरा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं। घर में माहौल है बदल गया है। यह बात सच है कि के पॉप सेंसेशन शो में अपना जादू चलाने में कामयाब हो रहे हैं और यही वजह है कि प्रोमो वीडियो भी सुर्खियों में है। इस वीडियो में एक बार फिर औरा अपने एंटरटेनमेंट से बूस्टर डोज देते हुए दिखे और यह चर्चा में है।

औरा का चला घर में जादू

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “औरा का छाएगा जादू बिग बॉस के घर पर।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि औरा बर्तन साफ करते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ कंटेस्टेंट को हंसा हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं। इस दौरान वह खुलासा करते हैं कि उनकी चार गर्लफ्रेंड है। वहीं वह अभिषेक से भी उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल करते हुए नजर आते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह प्रोमो वीडियो वाकई काफी मजेदार है।

विक्की और अभिषेक की लड़ाई

दूसरी तरफ घर में विक्की जैन और अभिषेक कुमार की एक बार फिर भिड़ंत होती हुई दिखाई देगी। दोनों फिर एक दूसरे के सामने आएंगे। यह बात सच है कि विक्की और अभिषेक की शुरुआत में दोस्ती दिखी थी लेकिन फिर दोनों एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। वहीं अगर बात करें अभिषेक की तो वह विक्की को 40 साल का बोलकर पोक करते हुए नजर आए। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वीकेंड के वार पर सलमान खान अभिषेक को एक बार फिर लताड़ लगाते हुए नजर आएंगे। वहीं अगर इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क की बात करें तो इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट नील भट्ट, अभिषेक कुमार, खानजादी और विक्की जैन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026