---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्यों मन्नारा और अभिषेक पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, कहा- ‘मैं वहां होता तो निचोड़ देता’

Bigg Boss 17: सलमान खान वीकेंड के वार पर 2 कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। प्रोमो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। यह बात सच है कि मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार सलमान खान के निशाने पर है। इस बार दोनों को सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ेगा

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2023 1:08 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट पर वार करते हुए नजर आएंगे। इस बार उनके निशाने पर बिग बॉस की चहेती मन्नारा चोपड़ा और हमेशा से सुर्खियों में रहे अभिषेक कुमार होंगे। दोनों के बर्ताव के लिए सलमान खान जमकर फटकार लगाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को देखने के बाद एपिसोड को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान अपने अंदाज में दोनों कंटेस्टेंट की लताड़ लगाते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

सलमान ने अभिषेक को कहा फेक कंटेस्टेंट

बीते दिन अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच भिड़ंत हुई थी जिसमें अभिषेक कई अपशब्द और ईशा के कैरेक्टर पर बात करते नजर आए थे। इसी बात को लेकर सलमान खान अभिषेक कुमार को फटकार लगाते हुए नजर आते हैं उन्हें यहां तक कह देते हैं कि ‘अगर मैं वहां होता और तुम ईशा से इस तरह बात कर रहे होते तो मैं तुम्हें निचोड़ देता’। यहां तक कि सलमान खान ने उन्हें सबसे ज्यादा फेक कंटेस्टेंट कहा है और उनके बुरे बर्ताव के लिए जमकर फटकार लगाई। यह बात सच है कि अभिषेक की कई कंटेस्टेंट के साथ भिड़ंत हुई है और वह हमेशा एग्रेसिव दिखाई देते हैं।

मन्नारा पर भी भड़के सलमान

वहीं एक और प्रोमो में सलमान खान मन्नारा चोपड़ा पर भी गरजते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि बच्ची बनकर कब तक रहोगी जबकि सबसे ज्यादा गेम यही खेल रही है। उन्होंने कहा कि तुम हर्ट हो रही हो इससे किसी को कोई मतलब नहीं है। जहां मन्नारा चोपड़ा की बात करें तो वह मुनव्वर फारूकी के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर कर रही थी और अक्सर उनसे लड़ाई भी करती हुई नजर आती है। इसके अलावा मन्नारा आए दिन अंकिता लोखंडे के साथ भी भिड़ती है। अब अपकमिंग एपिसोड को देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026