---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्या इस कन्टेस्टेंट संग टूट जाएगी मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती! राशन के लिए घर में होगा TV vs OTT

बिग बॉस के घर में लगातार लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं और ऐसे में मन्नारा चोपड़ा की भिड़ंत एक कंटेस्टेंट के साथ होने वाली है। जी हां, उनके दोस्त मुनव्वर फारूकी के साथ मन्नारा की लड़ाई होगी। वहीं दूसरी तरफ घर में राशन टास्क भी होने वाला है। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2023 10:47 पूर्वाह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कुछ जोड़ी दोस्ती की वजह से काफी चर्चा में रही है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में मुन्नवर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा का नाम शामिल है। दोनों के बीच केमिस्ट्री और बॉन्डिंग की झलक आए दिन देखने को मिलती है लेकिन इस सब के बीच मुनव्वर और मन्नारा के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस का मानो दिल टूट गया। दरअसल दोनों कंटेस्टेंट के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है और ऐसे में ये आमने-सामने आ गए हैं। प्रोमो को देखकर एपिसोड के लिए लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।

मन्नारा और मुन्नवर के बीच आई दरार

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें मुनव्वर फारूकी मन्नारा चोपड़ा आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की बहन कहती है कि वह सबके सामने उन्हें पीछे से टोंट कर रहे थे और यह बात उन्हें अच्छी नहीं लगी। इसके बाद मुनव्वर यहां तक कह देते हैं कि अगर आपको अच्छा नहीं लगा तो फिर आप मुझसे बात करना बंद कर दे। ऐसे में मन्नारा कहती है कि आप यह डिसाइड नहीं कर सकते क्योंकि हर्ट मैं हूं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या दोनों की दोस्ती टूट जाती है।

आपस में भिड़ेंगे टीवी और ओटीटी स्टार्स

वहीं प्रोमो में आगे की बात करें तो बिग बॉस राशन के लिए ओटीटी और टीवी स्टार्स को आमने-सामने लाते हैं। ओटीटी और टीवी सेलेब्स के बीच घमासान राशन को लेकर होने वाला है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अंकिता लोखंडे और तहलका आमने-सामने है तो दूसरी तरफ ऐश्वर्या का सामना अरुण से होता है। वहीं ईशा अनुराग से भिड़ती हुई नजर आती हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि टीवी और ओटीटी में से कौन राशन टास्क में बाजी मारकर अपने नाम राशन कमाता है। इस प्रोमो में काफी ट्विस्ट और टर्न्स है जिसे देखने के लिए आपको एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026