---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्या इस वजह से टूट जाएगी मुनव्वर-मन्नारा की हमेशा के लिए दोस्ती, अभिषेक से हुई समर्थ पर हाथ उठाने की गलती!

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ट्विस्ट और टोंस खूब देखने को मिलते हैं और यह बात सच है कि यहां हर दिन कुछ ऐसा होता है जो शायद फैंस उम्मीद भी नहीं करते हैं। वहीं एक बार फिर घर के एक कैप्टेन रह चुके कंटेस्टेंट को बिग बॉस एक बड़ा पावर देते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 3, 2024 2:25 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ट्विस्ट और टोंस खूब देखने को मिलते हैं और यह बात सच है कि यहां हर दिन कुछ ऐसा होता है जो शायद फैंस उम्मीद भी नहीं करते हैं। वहीं एक बार फिर घर के एक कैप्टेन रह चुके कंटेस्टेंट को बिग बॉस एक बड़ा पावर देते हुए नजर आए जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्स कैप्टेन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें घर में बाकी कंटेस्टेंट में से एक कैप्टेन चुनना है। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

टास्क की वजह से फिर आई मुनव्वर और मन्नारा में दरार

वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो यह बिग बॉस का प्रोमो है जो वाकई काफी एक्साइटिंग है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं बिग बॉस यह घोषणा करते हैं कि कौन इस मोहल्ले का अगला कैप्टेन बनता है यह एक्स कैप्टेन पर ही डिपेंड करता है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि ईशा मालवीय से अंकिता लोखंडे यह कहती हुई नजर आती है कि इस बार तुम्हें मौका है कि तू मुझे कैप्टेन बना सकती है। वहीं दूसरी तरफ मन्नारा मुनव्वर के साथ बात करती हुई नजर आती हैं और कहती हैं कि आपको पता है कि मैं डिजर्व करती हूं। वहीं बाद में मन्नारा को केप्टेंसी रेस से बाहर कर दिया जाता है जिसके बाद वह मुनव्वर पर चिल्लाती हुई नजर आती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि दोनों की दोस्ती में क्या दरार आ जाती है। कलर्स टीवी ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आई बात प्रायोरिटी पर और बिगड़ गई मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती।”

अभिषेक ने कर दी ये गलती

वहीं एक और प्रोमो में समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार के बीच भिड़ंत होती है और यहां तक कि कहा जा रहा है कि अभिषेक ने चिंटू पर हाथ उठाने की गलती कर दी है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्या है इस प्रोमो में ट्विस्ट और क्या होने वाला है खास। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, “अभिषेक ने लिया है चिंटू पर हाथ उठाने का बड़ा स्टेप अब क्या होगा अंजाम।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026