---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘अगर 10 साल काम किया तो क्या?’ Ekta Kapoor ने Vivian Dsena के बॉसगिरी पर उठाया सवाल, KRK बोले- ‘ये लो अब ये दिन भी देखने…’

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना के बर्ताव पर एकता कपूर उठाएंगी सवाल, सोशल मीडिया पर प्रोमो देखने के बाद इतना तो तय है कि घर में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है। आइए देखते हैं प्रोमो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2024 2:02 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2024 3:12 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में वीकेंड के वार पर होने वाला है हाई वोल्टेज ड्रामा जिसका प्रोमो देखने के बाद इतना तो तय है कि एकता कपूर के घर में आने से घर का माहौल बदल जाएगा और वह हर कंटेस्टेंट को लताड़ लगाती हुई नजर आएंगी। ऐसे में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) जिन्हें एकता कपूर ने खुद लॉन्च किया था उन पर भी सवाल करती दिखाई देंगी। प्रोमो वीडियो वाकई जबरदस्त है। वहीं एकता कपूर की होस्टिंग को जहां लोग खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ केआरके (KRK) यानि कमाल राशिद खान ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Bigg Boss 18 में Ekta Kapoor ने Vivian Dsena को लगाई फटकार

https://youtu.be/Q_irQob8Ifw
Credit- Colors

सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो चर्चा में है जिसे जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “एकता कपूर ने पूछे विवियन से कुछ सवाल क्या वह दे पाएंगे उनका जवाब।” इस दौरान एकता कपूर कहती हैं कि “विवियन मुझे इतना तो हक है कि आपको लॉन्च करने के बाद कि आपसे कुछ सवाल कर सकूं। अगर आपने 10 साल काम किया तो क्या घर के सारे लोग आपको पेडेस्टल पर चढ़ा दे।” इस पर विवियन कहते हैं मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। इस पर एकता कपूर जवाब देती हैं “यह काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं।”

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena के अस्तित्व पर Ekta Kapoor का सवाल

एकता कपूर कहती हैं कि “विवियन घर के कन्वर्सेशन से दूर भागता है अगर ऐसा ही करना था तो 8 साल बाद आप क्यों आए बिग बॉस में।” सोशल बात लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और विवियन के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “विवियन आप बहुत अच्छा इंसान हैं उसने किसी को गाली नहीं दी तमीज से बात करता है। घमंड कहां से दिखा।” एक ने कहा, “विवियन आप सही है और आपका धेर्य लेवल भाई।”

Bigg Boss 18 में Ekta Kapoor को देख बौखला उठे KRK

वहीं एकता कपूर की होस्टिंग को लेकर केआरके ने पोस्ट में कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर लोगों को शॉक्ड करने के लिए काफी है। उन्होंने एकता की होस्टिंग पर सवाल उठाते हुए कहा, “ये लो जी अब ये दिन भी देखने पड़ेंगे जब एकता कपूर s… फिल्ममेकर बिग बॉस को होस्ट करेंगी। यह ऊपर वाले क्या-क्या दिखाएंगे एक ही जीवन में।” हालांकि प्रोमो देख इतना तो तय है कि बिग बॉस के घर में धमाका होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026