---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘बैठकर मसाज ले रही…’ क्या पावर मिलते ही Eisha Singh ने लिया यू टर्न, Vivian Dsena और Avinash Mishra हुए खिलाफ

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना को ईशा सिंह का बदला तेवर नहीं आ रहा है पसंद, क्या एक दूसरे के खिलाफ हो जाएंगे ये दोस्त, सोशल मीडिया पर मजेदार प्रोमो वीडियो देखने के बाद आपकी भी छूट सकती है हंसी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2024 2:00 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह, विवियन डीसेना और  एलिस कौशिक की दोस्ती  बिग बॉस (Bigg Boss 18) में शुरुआत से ही काफी पसंद की गई। हालांकि एलिस घर से बाहर हो चुकी है और ऐसे में ईशा, विवियन और अविनाश के सपोर्ट से घर की नई टाइम गॉड बन गई। हालांकि इस सबके बीच एक मजेदार प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें Eisha Singh विवियन और अविनाश मिश्रा से खूब काम करवा रही हैं। खास बात यह है कि  रजत दलाल (Rajat Dalal) से वह मसाज ले रही है। प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि विवियन अविनाश एक दूसरे से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गलती हो गई गलत लड़की को टाइम गॉड बना दिया। आइए देखते हैं Bigg Boss 18 प्रोमो।

Bigg Boss 18 प्रोमो में Vivian Dsena से Eisha Singh की शिकायत करते दिखे Avinash Mishra

https://youtu.be/5k1Lm-GySJs
Credit- Colors

इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “ईशा के फ्रेंड्स को लगता है गलत लड़की बन गई है टाइम गॉड आपको क्या लगता है।” हालांकि यह प्रोमो काफी मजेदार है। 20 सेकंड के इस क्लिप में ईशा सिंह अविनाश और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से बचे हुए बर्तन करने के लिए करती है। वहीं बाद में दिखाया जाता है कि वह कोने की सफाई करने के लिए भी किचन में कहती हैं। ऐसे में विवियन से अविनाश यह कहते नजर आते हैं कि कोने की सफाई करना हमारा काम थोड़ी है। अविनाश मिश्रा कहते हैं कि “कह रही थी कि टाइम गॉड बनने के बाद मेरी तीन प्रायोरिटी होगी और इस तीन प्रायोरिटी से काम करवा रही है और खुद वहां बैठकर मसाज ले रही है।”

क्या Bigg Boss 18 में Eisha Singh के खिलाफ हो जाएंगे Vivian Dsena और Avinash Mishra

अविनाश मिश्रा आगे यह कहते हैं कि गलती हो हो गया बहुत बड़ा गलती हो गया। वहीं विवियन कहते हैं कि गलत लड़की को टाइम गॉड बना दिया। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद इतना तो होता है कि एपिसोड में काफी मस्ती और हंगामे देखने को मिलने वाले हैं क्योंकि उनके बीच की जुगलबंदी देखने लायक है। इस प्रोमो वीडियो में ईशा सिंह के बदले हुए अंदाज को देख लोग काफी इंप्रेस हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026