---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘बज मत सुबह सुबह’ Vivian Dsena के सामने Chahat Pandey की नेतागिरी फेल, हाइजीन इश्यू की वजह से घर में महाभारत

Bigg Boss 18: विवियन और चाहत पांडे की लड़ाई हुई है और ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हाइजीन इशू की वजह से दोनों की जुबानी जंग जारी है। इसे देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस एक्साइटेड हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2024 7:34 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18:  बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में पंगे ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) जब भी आमने-सामने आते हैं तो हंगामा होना तय है। यही वजह है कि एक बार फिर बिग बॉस के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें विवियन और चाहत एक दूसरे के खिलाफ दिखे और वजह बना विवियन का हाइजीन इश्यू। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस प्रोमो में खास।

Bigg Boss 18 में कंबल को लेकर भिड़े Vivian Dsena और Chahat Pandey

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1849384130678571355

प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि विवियन डीसेना चाहत पांडे से उनके कंबल के इस्तेमाल करने को लेकर सवाल करते नजर आते हैं। वीडियो को देख यह भी पता चलता है कि चाहत गलती से विवियन के कंबल पर हल्दी लगा देती हैं ऐसे में दोनों के बीच जुबानी जंग होता है और इस दौरान विवियन उन्हें क्लास लेने के लिए कहते हैं तो दूसरी तरफ चाहत यह कहती नजर आती है कि मुझे आप जैसे नेता बनने का शौक नहीं है। विवियन पीछे नहीं रहते हैं और वह कहते हैं कि मुझे भी पता है कि कौन नेता है।

Vivian Dsena और Chahat Pandey की जुबानी जंग

विवियन गुस्से में चाहत पांडे से कहते हैं कि बज मत सुबह-सुबह और चाहत पांडे भी चुप नहीं रहती है और वह बेधड़क जवाब देती है। ऐसे में एपिसोड में क्या हंगामा होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। लेकिन विवियन का हाइजिन इस बार चाहत पांडे संग लड़ाई की वजह बनी। दरअसल चाहत इस वीडियो में यह भी कहते नजर आती है कि बिग बॉस से कहकर धुलवा लो कंबल। बता दे कि प्रीमियम नाइट पर सलमान खान के सामने विवियन ने यह बताया था कि उन्हें हाइजीन प्रॉब्लम है और इस वजह से उनकी कई कंटेस्टेंट से लड़ाई हो सकती है।

Bigg Boss 18 से पहले चुनाव लड़ चुकी है Chahat Pandey

जहां तक चाहत पांडे की बात करें तो चाहत की ख्वाहिश नेता बनने की थी. वह Damoh MP से AAP के लिए असेंबली इलेक्शन में उतरी थी लेकिन उन्हें सिर्फ 2292 वोट मिले। वहीं भाजपा के जयंत मालवीय 11278 वोट से चाहत को हरा दिए। ऐसे में चाहत और विवियन का नेता वाला लड़ाई देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026