---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘भूत उतार दूंगा’! Rajat Dalal ने खुलेआम दी Chahat Pandey को धमकी ‘यहां कुछ उल्टा नहीं कर सकता’, यूजर्स बोले- ‘घटिया’

Bigg Boss 18: रजत दलाल और चाहत पांडे की एक बार फिर हुई बिग बॉस के घर में लड़ाई, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद भड़क उठे यूजर्स, देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 14, 2024 1:01 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में एक कंटेस्टेंट शुरुआत से ही लोगों के निशाने पर है और वह कोई और नहीं बल्कि चाहत पांडे (Chahat Pandey) है। फर्स्ट कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री के बाद अपनी जेल की सजा तजिंदर सिंह बग्गा और हेमा शर्मा को देने के बाद वह विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के साथ लड़ाई को लेकर खूब सुर्खियों में रही। लेकिन इस सब के बीच एक बार फिर उनकी भिड़ंत हुई  रजत दलाल (Rajat Dalal) के साथ। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद बिग बॉस फैंस भड़कते हुए नजर आ रहे हैं और क्यों रजत दलाल को बता रहे हैं घटिया। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस प्रोमो में खास।

Bigg Boss 18 में एक बार फिर आमने- सामने आए Chahat Pandey और Rajat Dalal

इस Bigg Boss Promo को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “चाहत और रजत के बीच बढ़ रहे हैं डिफरेंस, क्या होंगे इस तांडव के नतीजे।” वीडियो में आप देखेंगे कि चाहत पांडे, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, रजत दलाल नजर आ रहे हैं। इस दौरान रजत कहते हैं कि चाहत को कोई कुछ नहीं कह सकता है। एक ही चीज 15 बार बोलती है जिस पर चाहत कहती है कि रजत मुझसे आगे बढ़ो मेरा टॉपिक छोड़ो इस पर रजत भी जवाब देने में पीछे नहीं रहते हैं और कहते हैं, “अकड़ होती है बहुत अच्छी बात है। इस चक्कर में आपके साथ कुछ उल्टा नहीं कर सकता।” इस पर चाहत पांडे कहती है चाहते तो आप हैं लेकिन आप करना नहीं चाहते हैं क्योंकि आप टीवी पर हैं।

Bigg Boss 18 Promo में Rajat Dalal ने Chahat Pandey को कहीं ये बात

वहीं Bigg Boss Promo में Rajat Dalal बेधड़क होकर कहते हैं, “मार कर देख मैं तेरे को बताता हूं अभी यही।” इस पर चाहत कहती है मैं क्यों मारूं लेकिन अंत में रजत कहते हैं, “भूत उतार दूंगा अभी।” इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद इतना तो होता है कि एपिसोड में एक बार फिर हंगामा होने वाला है और रजत के साथ चाहत की लड़ाई लोगों को एंटरटेन करने के लिए काफी है।

Bigg Boss Promo देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

हालांकि इस Bigg Boss Promo Video को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रजत को एक सॉफ्ट टारगेट मिला हुआ है मर्दों के तो मुंह लगता नहीं है फट्टू।” तो दूसरे ने कहा, “यह रजत कुछ पागल भी है क्या थोड़ा सबका भूत उतारते रहता है किसी दिन अपना भूत उतरवा लेगा किसी से फिर चुप बैठ जाएगा।” एक ने कहा घटिया तो दूसरे ने कहा नल्ला रजत। एक यूजर ने लिखा रजत लड़कियों को ऐसे कैसे बोल सकता है तो दूसरे ने कहा निहायती बदतमीज।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026