---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘कॉफी नहीं पिओगे तो मर वर जाओगे क्या’ Vivian Dsena के खिलाफ हुए घरवाले, नॉमिनेशन में इन कंटेस्टेंट के बीच दिखी दुश्मनी

Bigg Boss 18: जहां विवियन की कॉफी को लेकर घर में बवाल मचा, वहीं नॉमिनेशन टास्क में भी एक दूसरे पर वार करने में ये कंटेस्टेंट पीछे नहीं रहे, आइए देखते हैं आखिर क्या हुआ और किस कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 11, 2024 12:32 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में अगर दुश्मनी और लड़ाई ना हो तो ऑडियंस को मजा नहीं आता। इसका खास ख्याल रखते हैं हर कंटेस्टेंट ताकि घर के बाहर बैठी जनता उन्हें वोट दे सके। वहीं बिग बॉस के घर में इस सीजन कई मजेदार टास्क हो रहे हैं और ऐसे में घर के राशन टास्क में बीते दिन खूब हंगामा देखने को मिला जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जहां घर के राशन में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की कॉफी का नाम भी शुमार था लेकिन कई कंटेस्टेंट ऐसे निकले जो विवियन की कॉपी को घर में आने देने के पक्ष में नहीं थे। ऐसे में हंगामा होना तो तय ही था। वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क में कई कंटेस्टेंट के बीच की दुश्मनी उभर कर सामने आई।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena की कॉफी को लेकर Digvijay Singh Rathee क्या बोल गए

https://twitter.com/BiggBoss/status/1855841985216553235

जहां तक राशन टास्क की बात करें तो बिग बॉस की तरफ से राशन भेजा गया और घर वालों को इसमें से चुनना था कि आखिर किन राशन की घर को जरूरत है। ऐसे में लिस्ट में विवियन की कॉफी का भी नाम था लेकिन घर के कई कंटेस्टेंट विवियन को कॉफी देने के पक्ष में नहीं थे जिसकी वजह से एक बार फिर बिग बॉस में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विवियन अपनी कॉफी के लिए सभी से भिड़ गए। इस दौरान दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने कहा, “अगर कॉफी नहीं पियोगे तो मर वर तो नहीं जाओगे।” तो वही कशिश कपूर ने कहा कि बाहर जाकर कॉफी पी लेना। जब विवियन कहते हैं कि उन्होंने दो हफ्ते से काफी नहीं ली है तो इस पर करणवीर कहते हैं दो हफ्ते नहीं तो एक और हफ्ते सही।

Bigg Boss 18 में नॉमिनेशन टास्क में निकली घरवालों की भड़ास

वहीं दूसरी तरफ घर में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है जिसमें डाकिया बने हैं विवियन जिन्हें फोन कर घर के सभी कंटेस्टेंट को वह नाम बताने हैं जिन्हें वह घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं। ऐसे में कई लोगों के बीच दुश्मनी उभर कर सामने आई। जहां श्रुतिका ने कशिश और शिल्पा शिरोडकर का नाम लिया तो शिल्पा शिरोडकर के निशाने पर भी श्रुतिका आई। कशिश कपूर ने भी श्रुतिका पर वार किया वहीं विवियन ने करणवीर मेहरा के नॉमिनेशन को खारिज कर दिया क्योंकि उन्होंने एलिस कौशिक को नॉमिनेट किया था।

किसका सफर होगा बिग बॉस 18 से खत्म

घर के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो इस हफ्ते दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा, चूम दारंग, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल नॉमिनेटेड हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर किस कंटेस्टेंट का सफर बिग बॉस के घर से खत्म होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026