---Advertisement---

Bigg Boss 18: क्या Edin Rose-Karan Veer Mehra ने पार की हदें? लिपलॉक वीडियो देख यूजर्स बोले- ‘चुम कोने में रो रही होगी’

Bigg Boss 18: एडिन रोज और करणवीर मेहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की सच्चाई जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2024 2:44 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और एडिन रोज (Edin Rose) के बीच में लिपलॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन इस Bigg Boss 18 वीडियो की सच्चाई जानने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है। यह वीडियो जिसने भी देखा वह बार-बार इसे देखने के लिए मजबूर हो गया क्योंकि किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। टाइम गॉड टास्क के बाद नॉमिनेशन टास्क में कारणबीर और एडिन की जबरदस्त लड़ाई हुई थी लेकिन ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद एक बार के लिए शायद किसी की भी नजरे अटक जाए। हालांकि इस Bigg Boss 18 डीपफेक वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं लेकिन इसकी सच्चाई काफी अलग है। आइए जानते हैं।

Bigg Boss 18 के Edin Rose-Karan Veer Mehra वीडियो में क्या है हैरान करने लायक

जहां तक इस Bigg Boss 18 वीडियो की बात करें तो इसे अंत तक देखने के बाद आपको समझ में आ जाएगा कि यह एडिटेड है लेकिन इसे जिस तरह से एडिट किया गया है वह किसी को भी एक नजर में झटका देने के लिए काफी है। इस वीडियो में दिखाया जाता है कि कैसे पहले करणवीर और एडिन रोज की लड़ाई हो रही होती है और जब वे दोनों एक दूसरे के सामने आते हैं तो यह वीडियो एडिटेड हो जाता है और दोनों के बीच लिप लॉक दिखाया जाता है।

Bigg Boss 18 में कब का है यह Edin Rose-Karan Veer Mehra डीपफेक Video

अगर आप Bigg Boss 18 वीडियो को गौर से देखेंगे और आप बिग बॉस के फैन रहे हैं तो आपको समझ में आ जाएगा यह वीडियो उस दौरान किया जब टाइम गॉड ईशा के सामने नॉमिनेशन टास्क हुआ था। ऐसे में करणवीर मेहरा उठकर एडिन के पास लड़ाई करने के लिए गए थे। वीडियो को काफी अलग तरीके से एडिट किया गया है।

Bigg Boss 18 में Edin Rose-Karan Veer Mehra के वीडियो पर लोग ले रहे मजे

viralhubb इंस्टाग्राम से जारी इस वीडियो को 13000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं तो इस पर 1.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। Bigg Boss 18 deepfake video खूब वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन में लिखा गया है लवर्स फाइट करण लड़ना तो बहाना था असली मकसद तो कुछ और था। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मुझे तो अब सोशल मीडिया यूज करने से डर लग रहा है तो एक ने कहा ऐसा मत करो। एक ने लिखा, ” चुम कोने में रो रही होगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026