---Advertisement---

Bigg Boss 18: ईशा सिंह से लेकर रजत दलाल और हेमा शर्मा तक, जानिए सोशल मीडिया पर किस कंटेस्टेंट का है दबदबा

Bigg Boss 18: बिग बॉस में आने वाले इन कंटेस्टेंट का सोशल मीडिया पर खूब धाक, अब ऐसे में कौन मारेगा बाजी और किसे मिलेगा शो में फैंस से प्यार यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 7, 2024 1:23 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आगाज हो चुका है और एक बार फिर यहां सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्टर्स का जमावड़ा देखने को मिला लेकिन इनमें से कई पर्सनालिटी ऐसे हैं जिनका सोशल मीडिया पर अपना ही एक दबदबा है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में रजत दलाल (Rajat Dalal) से लेकर वायरल भाभी यानी हेमा शर्मा (Hema Sharma) तक का नाम शुमार है जिनकी अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर किन कंटेस्टेंट का है सोशल मीडिया पर अपना एक जलवा।

Bigg Boss 18 में Hema Sharma यानी वायरल भाभी

हेमा शर्मा यानी वायरल भाभी सोशल मीडिया सेंसेशन है हालांकि इंस्टाग्राम पर उनकी वरुण धवन और सना सुल्तान सहित कींचा सुदीप जैसे स्टार्स के साथ हुई तस्वीर मौजूद है। हेमा शर्मा की इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स है जिसके लिए हुआ फनी कंटेंट बनाती है तो हेमा शर्मा हेमा की कहानी नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाती है जिसमें उनके 1.42 मिलियन सब्सक्राइबर है।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal

फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया सेंसेशन रजत दलाल हमेशा कंट्रोवर्सी में बने रहते हैं।जहां रजत की घर में एंट्री के साथ ही उन्हें उनके दोस्त एल्विश यादव से सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। इंस्टाग्राम की बात करें तो उनके 1.1 मिलीयन फॉलोअर्स है और उनकी जिंदगी कंट्रोवर्सी से भरी हुई है। वहीं यूट्यूब पर रजत दलाल के 2.3 लाख फॉलोअर्स है।

Bigg Boss 18 में चाहत पांडे

फर्स्ट कंटेस्टेंट के तौर पर चाहत पांडे सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आई। जहां तक सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग की बात करें तो चाहत पांडे को 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट Eisha Singh को नहीं है पहचान की जरूरत

ईशा सिंपल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। डोली अरमानों की और ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे सीरियल से अपनी एक पहचान बना चुकी ईशा सिंह की इंस्टाग्राम पर 8 लाख फैन फॉलोइंग है और वह अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती है।

Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट शहजादा धामी की फैन फॉलोइंग

एक्टिंग में अपना एक नाम बना चुके शहजादा धामी सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहते हैं लेकिन उनके फैन फॉलोइंग की बात करें तो 6 लाख से ज्यादा उनके फॉलोअर्स है। लेकिन बिग बॉस के बाद उनकी पापुलैरिटी में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं बाहर की बात करें तो उनका कंट्रोवर्सी से गहरा नाता है।

Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा का सोशल मीडिया पर टशन

इंस्टाग्राम की बात करें तो अविनाश मिश्रा को 1.2 मिलीयन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। बिग बॉस 18 में उनकी एंट्री काफी धमाकेदार है। जहां पहले से उनका चाहत पांडे के साथ विवाद रहा है दूसरी तरफ एक्टिंग की दुनिया में उनका जबरदस्त नाम है।

Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर को नहीं है किसी पहचान की जरूरत

90 के दशक में कई पॉपुलर एक्टर्स के साथ काम कर चुकी शिल्पा शिरोडकर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह सच है कि एक्टिंग की दुनिया में लोग उन्हें खूब जानते हैं हालांकि जब बात सोशल मीडिया की करें तो एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग महज 1 लाख है।

Muskan Bamne की फैन फॉलोइंग

‘अनुपमा’ सीरियल में नजर आने वाली मुस्कान को सोशल मीडिया पर 1 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं। अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए मुस्कान अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

Nyraa M Banerji को लोग करते हैं खूब पसंद

Nyraa M Banerji सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। जहां इंस्टाग्राम पर उनके 6.2 मिलीयन फॉलोअर्स है वहीं दूसरी तरफ यूट्यूब पर 9 लाख सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री में न्यारा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह सोशल मीडिया पर कई व्लॉग बनती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026