---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘हम कुछ ज्यादा ही लकी…’ Yamini Malhotra-Edin Rose और Aditi Mistry की हॉटनेस से माहौल रंगीन, क्या कह गए Karan Veer Mehra

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड की एंट्री के बाद गेम में क्या आएगा ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हो रहा है वायरल जिसमें करणवीर मेहरा हॉट वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने के बाद कुछ ऐसा कह गए जो चर्चा में है। आइए देखते हैं क्या कह रहे हैं यूजर्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2024 1:01 अपराह्न | Updated: नवम्बर 19, 2024 3:01 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 और भी इंटरेस्टिंग होने जा रहा है। घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर तीन हसीनाओं की एंट्री हुई है। Yamini Malhotra-Edin Rose और Aditi Mistry की एंट्री काफी धमाकेदार रही और वह अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि उन्हें देखने के बाद घर के मेल कंटेस्टेंट का भी बुरा हाल है। इसकी झलक आप लेटेस्ट प्रोमो में देख सकते हैं जहां करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) यह कहते हुए नजर आते हैं कि हम कुछ ज्यादा ही लकी 6 लड़के नहीं हैं। इतना ही नहीं अविनाश मिश्रा भी कमेंट करते हुए नजर आते हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस मजेदार Bigg Boss 18 प्रोमो में खास।

Bigg Boss 18 में Yamini Malhotra-Edin Rose और Aditi Mistry की एंट्री से चुम दारंग को भूले Karan Veer Mehra

Bigg Boss 18 प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “वाइल्ड कार्ड के एंट्री से घर में धूम मची है देखिए ये लोग क्या बवाल लाते हैं।” वीडियो में आप देखेंगे की तीनों हसीनाओं की वाइल्ड एंट्री दिखाई जाती है और इसके बाद करणवीर मेहरा चुम दारंग के आंखों पर हाथ रखते नजर आते हैं। वह कहते हैं, “हम कुछ ज्यादा ही लकी 6 लड़के नहीं हैं क्या। इसके बाद अविनाश मिश्रा का मजाक उड़ाती नजर आती है ईशा सिंह और वह कहती है, “मैं जा रहा हूं कंटेनर लेकर मुस्कुराता मुस्कुराता।” इस पर अविनाश कहते हैं कि “हम जिस बात पर मुस्कुरा रहे हैं वह तुम्हें बता नहीं सकते।”

Bigg Boss 18 में आते ही धमाका कर रही Yamini Malhotra-Edin Rose और Aditi Mistry

प्रोमो वीडियो में आप आगे देखेंगे कि ये हसीनाएं विवियन डीसेना से लेकर रजत दलाल तक से फ्लर्ट करती नजर आती है। जहां वह भी विवियन को कहती हैं कॉफी पीनी है तो रजत दलाल को कहती हैं कि आपने कभी बॉडी नहीं दिखाया अपना। अब ऐसे में शो में क्या मसाले आते हैं यह देखना तो दिलचस्प होने वाला है।

Bigg Boss 18 Promo देख Karan Veer Mehra के मजे ले रहे यूजर्स

प्रोमो वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “फैमिली शो नहीं है।” तो दूसरे ने कहा अब यही देखना बाकी था लगता है बिग बॉस नहीं हॉलीवुड की रोमांटिक पिक्चर देखेंगे। एक ने लिखा करणवीर को और मिल गई लड़कियां बैठने के लिए। एक ने लिखा रजत खुश हो गया एक ने लिखा विवियन सोच रहा होगा दूर रहे हमसे नागिन। वहीं बाकी यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं।

Bigg Boss 18 में गदर काटने आ रही Yamini Malhotra-Edin Rose और Aditi Mistry आखिर है कौन

जहां तक बात करें वाइल्ड कार्ड एंट्री में यामिनी मल्होत्रा की तो वह टेलीविजन जो गुम है किसी के प्यार में नजर आई थी। अपनी हॉटनेस की वजह से भी वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि वह ना सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि एक डेंटिस्ट भी है और इसके साथ-साथ जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है। वहीं एडिन रोज अपनी खूबसूरती से छक्के छुड़ाना जानती है और वह साउथ फिल्म में आइटम सॉन्ग की वजह से खूब सुर्खियों में रही थी। बोल्डनेस के मामले में इस हसीना का कोई जवाब नहीं है और वह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं।

वही बात आदिति मिस्त्री की करें तो वह भी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ-साथ फिटनेस फ्रीक है। इंस्टाग्राम पर हॉट तस्वीर के साथ-साथ 2.4 मिलियन फॉलोअर्स की मालकिन है। अब ऐसे में घर में वह क्या बवाल मचाती है यह देखना दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026