---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘मुझे शर्म आ रही…’ Shilpa Shirodkar की नाराजगी पर आंसू नहीं रोक सके Karan Veer Mehra, Chum Darang के सामने बयां किया दर्द

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर करणवीर मेहरा से हुई खफा तो आंसू नहीं रोक सके एक्टर, चुम दारंग के सामने फेल रिलेशनशिप को लेकर कहीं ये बात। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2024 2:33 अपराह्न | Updated: नवम्बर 15, 2024 12:00 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के बीच दूरियां आ गई है। जहां दोनों शुरुआत से ही एक दूसरे के साथ थे तो अब टाइम गॉड टास्क में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद शिल्पा करणवीर से नाराज नजर आ रही है। इतना ही नहीं नेशनल टेलीविजन पर करणवीर मेहरा अपने फेल रिलेशनशिप को लेकर चुम दारंग के साथ दर्द बयां करते हुए नजर आए और उन्होंने कहा शायद इसलिए उनका पास्ट का रिलेशनशिप नहीं चल सका। प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्यों दो दोस्तों के बीच दूरियां बढ़ रही है।

Bigg Boss 18 में Chum Darang का Karan Veer Mehra से तीखा सवाल

सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चुम करणवीर मेहरा पर सवाल उठाती हुई नजर आती है और वह कहती है कि तुमने टास्क में क्यों नहीं साथ दिया। इस पर करण कहते हैं कि मुझे लगा कि उस समय यही सही है इस पर चुम कहती है कि ऐसे में तुम्हारे पर अब ट्रस्ट करना मुश्किल हो सकता है और तब करणवीर मेहरा काफी परेशान हो जाते हैं। वह शिल्पा शिरोडकर के पास जाते हैं और उनसे कहते हैं मैं 45 साल का हो गया हूं लेकिन मुझे खुद पर अब शर्म आ रही है।

Karan Veer Mehra हुए Bigg Boss 18 में भावुक

प्रोमो में करण यह भी कहते हैं कि “मैं हमेशा कहता हूं कि मैं अपने दोस्तों के साथ खड़ा रहूंगा लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। इतना ही नहीं वह यह भी करते हुए नजर आते हैं कि शायद इसलिए मेरे साथ पास्ट में यह सब हुआ है और यह मेरे फेल रिलेशनशिप की एक वजह हो सकती है।”

Shilpa Shirodkar से Chum Darang ने कहीं Karan Veer Mehra को लेकर ये बात

वही इस बारे में बाद में शिल्पा शिरोडकर और चुम दारंग की बात होती है और इस दौरान शिल्पा यह कहती हैं कि कल करण को अपनी गलती का आभास हुआ कि वह मेरे लिए खड़ा नहीं रहा। ऐसे में चुम सहमत होती है और कहती है कि करण बहुत उदास महसूस कर रहा था और सोच रहा था कि यही कारण है कि उसके रिश्ते काम नहीं करते हैं। इस दौरान शिल्पा कहती हैं कि वह मेरी दोस्ती से बंधा नहीं है क्योंकि यहां सब खेलने के लिए ही आए।

Bigg Boss 18 में टूट जाएगी ये दोस्ती

अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या चुम दारंग, करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती टूट जाती है। इस एक गलतफहमी के बाद वे एक बार फिर साथ हो पाते हैं। जहां तक बात करें बिग बॉस की तो पहले यह खबर आई थी कि शिल्पा शिरोडकर घर की नई टाइम गॉड बन गई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक़ रजत दलाल घर का नया टाइम गॉड है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026