---Advertisement---

Bigg Boss 18: सना मकबूल की तरह Nyra M Banerjee को किया जा रहा टारगेट? Salman Khan की फटकार के बाद क्या कह रहे यूजर्स

Bigg Boss 18: नायरा एम बनर्जी को सलमान खान ने लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर मिलने लगा सपोर्ट, किया जा रहा है टारगेट, आइए जानते हैं क्यों उठ रही है इस तरह की अफवाहें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2024 12:38 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरुआत से काफी चर्चा में है और ऐसे में कई कंटेस्टेंट फैंस के पसंदीदा बनकर राज कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में नायरा एम बनर्जी (Nyra M Banerjee) का नाम भी शामिल है। सलमान खान (Salman Khan) से वीकेंड के बाद पर नायरा को फटकार पड़ी है और उन्हें कहा गया कि वह शो में नहीं दिख रही है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स नायरा के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि सिर्फ नायरा को टारगेट किया जा रहा है और बिग बॉस का यह पैतरा हो गया है कि हर सीजन में वह किसी एक को पंचिंग बैग बनाते हैं।

क्या Bigg Boss 18 के लिए नायरा एम बनर्जी है पंचिंग बैग

जहां तक बिग बॉस 18 में नायरा बनर्जी की बात करें तो उन्हें पंचिंग बैग बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि पूरे सीजन को बिग बॉस नियारा के ऊपर ही चलाना चाहते है। @BiggBoss_Tak एक्स चैनल पर लिखा गया कि “इस सप्ताह में हुए टॉपिक और कई मुद्दों पर बात करने के बजाय अनावश्यक रूप से नायरा एम बनर्जी की आलोचना कर रहे हैं। पहले वीकेंड का वार उन्होंने बर्बाद कर दिया नायरा इस सीजन के लिए उनका पंचिंग बैग है हर दिन और हर हफ्ते ऊपर निशाना साधा जाएगा।”

Bigg Boss 18 में नायरा के साथ हो रहा पक्षपात

इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि नायरा एक बबली गर्ल है और वह अपना असली चेहरा शो में दिखा रही है लेकिन उसे जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जैसे कि बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल को टारगेट किया जा रहा था। उसी तरह फिलहाल मेकर्स के लिए नायरा है। एक यूजर ने लिखा कि अब यह हर सीजन का हाल है कि किसी न किसी को टारगेट करते हैं।

Bigg Boss 18 में सलमान की फटकार के बाद टूट गई नायरा

गौरतलब है कि नायरा एम बनर्जी को बिग बॉस की तरफ से हर बार ताना मारा जाता है कि वह बिग बॉस में हैं खतरों के खिलाड़ी शो में नहीं। वहीं सलमान खान ने नायरा को कहा है कि वह शो में कुछ नहीं कर रही है। उसके अलावा उन्हें फटकार भी लगाई। इसके बाद नायरा को फूट फूट कर रोते हुए देखा गया लेकिन फैंस से उन्हें सपोर्ट मिल रहा है।

नायरा एम बनर्जी को लेकर क्या कह रहे हैं Bigg Boss 18 फैंस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026