---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘जंगल में बैठकर डायलॉग बोलने वाली…’ Vivian Dsena संग रोमांटिक हुई Chahat Pandey, Ravi Kishan बोले- ‘यही तो चाहिए था’

Bigg Boss 18: क्या आप भी चाहत पांडे और विवियन डीसेना को एक साथ रोमांस करते देखना चाहते हैं। अगर हां तो रवि किशन फैंस के लिए कुछ ऐसा ही लेकर आ रहे हैं जिसका प्रोमो वीडियो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2024 1:21 अपराह्न | Updated: नवम्बर 10, 2024 1:59 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: चाहत पांडे और  विवियन डीसेना (Vivian Dsena) बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के वह कंटेस्टेंट जो शुरुआत से ही अपनी दुश्मनी को लेकर शो में काफी चर्चा में रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा था कि दोनों के बीच रोमांस भी हो सकता है। अगर नहीं तो लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद शायद आपको झटका लगे क्योंकि रवि किशन ने यह जादू कर दिखाया और ऐसे में दोनों का रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर फिलहाल सुर्खियों में है। कहने में दो राय नहीं है कि इस रोमांस को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। अब विवियन और चाहत पांडे (Chahat Pandey) का अंदाज चर्चा में है। आइए देखते हैं।

Bigg Boss 18 में Chahat Pandey और Vivian Dsena का प्यार वाला अंदाज

दरअसल इस प्रोमो वीडियो को कलर्स टीवी ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रवि किशन के डायरेक्शन में चाहत और विवियन ने की ड्रामा जो था ओवर द टॉप पर हो गया वह फ्लॉप, देखिए हाय दैया विद रवि भैया गर्दा उड़ा देंगे।बिग बॉस 18 में जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रवि किशन यह कहते हुए नजर आते हैं कि चाहत और विवियन आप दोनों टीवी जगत के अद्भुत ऐतिहासिक धुरंधर कलाकार है। ऐसे में चाहत विवियन के साथ रोमांटिक किरदार निभाती हुई नजर आती हैं और वह विवियन के गले में हाथ डालकर डायलॉग बोलती हैं।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena संग Chahat Pandey की एक्टिंग देख अवाक रह गए Ravi Kishan

चाहत के इस एक्टिंग को देखने के बाद विवियन हंसने लगते हैं और दूर हटकर कहते है यह कहां जा रही है कंधे पर बैठकर डायलॉग बोलने वाली है। वहीं इस दौरान रवि किशन शॉक्ड दिखाई देते हैं और कहते हैं कि “बाहर गर्दा मच गया होगा यही तो चाहिए था।”

Bigg Boss 18 Promo देख क्या कह गए यूजर्स

वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जंगल में बैठकर डायलॉग बोलने वाली चाहत से विवियन डर गए।” एक ने लिखा दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। एक यूजर ने कहा विवियन को चिपकने से इतनी प्रॉब्लम होती है दूर भागता है मैं इस आदत को पसंद करता हूं।एक ने कहा लव हेट बॉन्ड तो दूसरे ने कहा अरे दीदी एक्टिंग करना कंधे पर नहीं चढ़ना है। इस प्रोमो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और निश्चित तौर पर एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026